Chhattisgarh Weather : मौसम में बदलाव, आज 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश-बादल और तेज हवा का अलर्ट, पढ़े IMD का नया अपडेट

प्रदेश में आज अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और एक दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
up Weather

24 घंटे बाद छत्तीसगढ़ के मौसम में फिर बदलाव होगा। नए वेदर सिस्टम के असर से प्रदेश में मेघगर्जन की गतिविधि और वर्षा के वितरण व तीव्रता में वृद्धि होने की संभावना है।इस दौरान एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।आज मंगलवार को 2 दर्जन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C और 23°C के आसपास रहने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

सुकमा, बीजापुर, जशपुर, कबीरधाम,सरगुजा, बलरामपुर दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, बलौदा बाजार, जाजंगीर-चांपा, रायगढ़, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव , गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया में मेघगजर्गन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा है।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

मानसून द्रोणिका औसत समुद्र तल पर कच्छ, सिद्धि, रांची, दीघा से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के रक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर समुद्र तल से 1.5 से 5.8 किमी ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और एक दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 2 दिनों के बाद प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़: अब तक 967.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 967.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बस्तर जिले में सर्वाधिक 1347.1 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 475.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 830.4 मि.मी., बलौदाबाजार में 705.3 मि.मी., गरियाबंद में 840.4 मि.मी., महासमुंद में 706.7 मि.मी. और धमतरी में 868.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 990.6 मि.मी., मुंगेली में 969.4 मि.मी., रायगढ़ में 1183.7 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 816.6 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1157.9 मि.मी., सक्ती में 1054.4 मि.मी., कोरबा में 1005.0 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 915.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 759.5 मि.मी., कबीरधाम में 694.1 मि.मी., राजनांदगांव में 834.8 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1189.1 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 694.0 मि.मी. और बालोद में 1030.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 691.9 मि.मी., सूरजपुर में 1013.7 मि.मी., बलरामपुर में 1343.6 मि.मी., जशपुर में 939.6 मि.मी., कोरिया में 1091.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 967.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में कोंडागांव जिले में 905.5 मि.मी., कांकेर में 1095.4 मि.मी., नारायणपुर में 1163.7 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1306.0 मि.मी., सुकमा में 1030.9 मि.मी. और बीजापुर में 1305.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Chhattisgarh Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews