Chhattisgarh Weather: अगले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड-कोहरा, चलेगी शीतलहर, छा सकते है बादल, जानें IMD का नया अपडेट

25 नवंबर को प्रदेश के सुकमा और कोंटा इलाके में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे सर्दी और बढ़ सकती है।उत्तर से आने वाली ठंडी हवा की दिशा में 25 नवंबर को बदलाव होगा।
mP Weather

Chhattisgarh Weather Update : उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के चलते छत्तीसगढ़ में दिसंबर से पहले कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। सरगुजा संभाग के सभी जिले शीतलहर की चपेट में हैं। सामरी, मैनपाट, बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच पहुंच गया है। हवा में नमी बढ़ने से रात का पारा स्थिर रहने और दिन के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं और दक्षिण से नमीयुक्त हवाओं का आगमन के कारण अगले 48 घंटों तक तापमान में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।आज शुक्रवार को दिन का तापमान 29 डिग्री और रात का तापमान 15 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इस माह के अंत तक रायपुर का का तापमान 14 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। दिसंबर में पूरे प्रदेश में कड़ाके की शीतलहर चलने के आसार है। सीमावर्ती इलाकों में रात की ठंड के कारण लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

25 के बाद बदलेगा मौसम, ठंड, कोहरा बादल और बारिश

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो अगले चौबीस घंटे में शीतलहर का असर सरगुजा से लगे बिलासपुर संभाग के शहरों में तापमान में गिरावट आने की प्रबल संभावना है। 24-25 नवंबर से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोत्तरी होगी लेकिन 27 नवंबर से न्यूनतम तापमान में कमी का सिलसिला फिर से शुरु हो जाएगा और ठंड बढ़ने लगेगी।25 नवंबर को बस्तर के सुकमा और कोंटा में बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है, जिससे सर्दी और बढ़ सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews