Chhattisgarh Weather: मौसम में फिर बदलाव, कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

22 अक्तूबर के आसपास मध्य बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके प्रभाव से बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
mp Weather Update

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी हो चुकी है, लेकिन अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते अगले बारिश, बादल और बिजली की स्थिति बने रहने का अनुमान है। बस्तर संभाग के जिलों में सोमवार मंगलवार को बारिश के आसार हैं।वही रायपुर समेत कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। 25 अक्टूबर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान में गिरावट आते ही ठंड का अहसास होने लगेगा।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो 22 अक्तूबर के आसपास मध्य बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे प्रदेश में नमी आएगी और बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात के भी आसार हैं। आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। आने वाले दिनों प्रदेश के उत्तरी भाग में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट संभावित है।

वर्तमान में एक्टिव है कई मौसम प्रणालियां

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात उत्तर अंडमान सागर के ऊपर स्थित है, इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर अंडमान सागर के ऊपर अगले 24 घंटे में बनने की संभावना है। इसके बाद पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल होकर अवदाब के रूप में मंगलवार को चक्रवात के रूप में बुधवार को पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने का अनुमान है, जिससे प्रदेश का मौसम बदलाव देखने को मिलेगा।

जानिए Chhattisgarh में इस बार कहां कितनी हुई वर्षा

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1174.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से  13 अक्टूबर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2444.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 609.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 640.9 मिमी, सूरजपुर में 1167.8 मिमी, बलरामपुर में 1746.9 मिमी, जशपुर में 1076.0 मिमी, कोरिया में 1132.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1089.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 961.1 मिमी, बलौदाबाजार में 1189.5 मिमी, गरियाबंद में 1122.0 मिमी, महासमुंद में 974.9 मिमी, धमतरी में 1043.5 मिमी, बिलासपुर में 998.1 मिमी, मुंगेली में 1117.1 मिमी, रायगढ़ में 1117.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 734.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1223.6 मिमी, सक्ती 1063.2 मिमी, कोरबा में 1423.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1208.7 मिमी, दुर्ग में 658.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 929.8 मिमी, राजनांदगांव में 1130.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1243.2 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 860.4 मिमी, बालोद में 1200.4 मिमी, बस्तर में 1280.9 मिमी, कोण्डागांव में 1212.4 मिमी, कांकेर में 1430.4 मिमी, नारायणपुर में 1466.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 1569.7 मिमी और सुकमा जिले में 1706.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews