Chhattisgarh Weather : 2 दिन प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन-बिजली और तेज हवा, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
IMD Weather Update

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव के कारण अगले 2 दिनों तक छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। आज रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ एक-दो बार वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बता दे कि छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 916.8 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

5-6 सितंबर तक जारी रहेगा भारी वर्षा का दौर

  • बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र बना रहा। अगले 24 घंटों के दौरान इसके इसी क्षेत्र में और अधिक स्पष्ट होने की संभावना है। इसके बाद अगले 24 घंटों के दौरान इसके ओडिशा होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका बीकानेर, जयपुर, दतिया, सीधी, झारसुगुड़ा, पुरी, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र से होकर गुजर रहा है और फिर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
  • आज बुधवार को प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 2 दिनों बाद प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

आज बुधवार को इन जिलों में अलर्ट

  • सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागावं, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनादंगावं , गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा ।
  • 5 सितंबर तक बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में इसका ज्यादा असर रहेगा। रायपुर और बिलासपुर संभाग के पूर्वी जिलों में गरज–चमक के साथ भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ : अब तक 916.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 916.8 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1313.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 448.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 794.9 मि.मी., बलौदाबाजार में 650.6 मि.मी., गरियाबंद में 773.4 मि.मी., महासमुंद में 670.4 मि.मी. और धमतरी में 825.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 904.0 मि.मी., मुंगेली में 877.4 मि.मी., रायगढ़ में 1090.5 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 748.4 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1077.8 मि.मी., सक्ती में 955.1 मि.मी., कोरबा में 894.3 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 891.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 728.8 मि.मी., कबीरधाम में 648.7 मि.मी., राजनांदगांव में 823.3 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1156.9 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 680.4 मि.मी. और बालोद में 1004.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 655.0 मि.मी., सूरजपुर में 980.4 मि.मी., जशपुर में 892.5 मि.मी., कोरिया में 998.2 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 908.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1304.9 मि.मी., कोण्डागांव जिले में 845.0 मि.मी., कांकेर में 1062.4 मि.मी., नारायणपुर में 1136.7 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1258.7 मि.मी., सुकमा में 1006.0 मि.मी. और बीजापुर में 1246.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Chhattisgarh Weather Forecast Today

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews