Chhattisgarh Weather : मौसम में उतार-चढ़ाव, छाएंगे बादल, इन जिलों में तेज बारिश-बिजली के आसार, जानें IMD का पूर्वानुमान, मानसून की विदाई पर अपडेट

rajasthan weather

Chhattisgarh weather Update Today : छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है।मानसूनी तंत्र और चक्रवात के प्रभाव से पांच-छह अक्टूबर तक बारिश की संभावनाएं बनी रह सकती है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के भी आसार है।आज रविवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार है, साथ ही बिजली भी गिर सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।इधर, मानसून की वापसी 10-12 अक्टूबर के आसपास संभव मानी जा रही है।

रविवार-सोमवार को कई क्षेत्रों में भारी बारिश

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है, जिसके प्रबल होकर आगे बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव 1 और 2 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश के आसार है। इस दौरान बिजली गिरने चमकने और मेघगर्जन की भी आशंका है। आज रविवार को रायगढ़, जशपुर, कोरबा, सरगुजा, बलरामपुर में भारी वर्षा संभावित है। आज छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहेगा. यहां शाम/रात गरज चमक के साथ कुछ भागों में हल्की बारिश हो सकती है।

जानिए छत्तीसगढ़ में सितंबर अंत तक कहां कितनी हुई बारिश 

  1. राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 1055.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  2. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से 29 सितंबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1679.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 479.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  3. राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 773.8 मिमी, बलरामपुर में 968.7 मिमी, जशपुर में 900.8 मिमी, कोरिया में 919.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 902.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  4. रायपुर जिले में 1189.3 मिमी, बलौदाबाजार में 1203.7 मिमी, गरियाबंद में 930.8 मिमी, महासमुंद में 1035.7 मिमी, धमतरी में 966.6 मिमी, बिलासपुर में 1258.1 मिमी, मुंगेली में 1360.1 मिमी, रायगढ़ में 1231.6 मिमी।
  5. सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 978.9 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1198.9 मिमी, सक्ती में 1050.1 मिमी, कोरबा में 1045.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1113.3 मिमी, दुर्ग में 896.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  6. कबीरधाम जिले में 925.6 मिमी, राजनांदगांव में 1152.2 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1267.4 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 1085.4 मिमी, बालोद में 1012.5 मिमी, बेमेतरा में 934.7 मिमी।
  7. बस्तर में 1039.1 मिमी, कोण्डागांव में 1051.5 मिमी, कांकेर में 989.0 मिमी, नारायणपुर में 938.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 1053.3 मिमी और सुकमा में 1401.9 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews