Chhattisgarh Weather : छाए रहेंगे बादल, 2 संभागों में आज गरज चमक के साथ बारिश के आसार, चलेगी तेज हवा, अप्रैल में फिर बदलेगा मौसम

cg weather

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ के मौसम में आज मार्च महीने की आखिरी तारीख को बदलाव देखने को मिलेगा। आज  31 मार्च को प्रदेश में बादल छाए रहेंगे।  सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बूदांबादी और अंधड़ के आसार हैं। हालांकि प्रदेश में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव के आसार नहीं हैं।

चक्रवाती सिस्टम का असर, मौसम में बदलाव

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम मध्य और उसके लगे हुए क्षेत्र में समुद्र टल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है। उत्तर तमिलनाडु से उपरोक्त परिसंचरण तक औसत समुद्र टल से 0.9 किमी ऊपर एक ट्रफ हवा का विच्छेदन है, इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात होने की संभावना है।अगले दो दिन पारे में विशेष परिवर्तन नहीं होगा, न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, वही मध्य भागों में एक-दो स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश-बादल और तेज हवा

छग मौसम विभाग के अनुसार,  प्रदेश में रविवार 31 मार्च को नमी हवाओं के चलते एक- दो स्थानों पर अंधड़, हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से सरगुजा इलाके में अधिक और रायपुर के ऊपर मध्‍य बादल छाए रहेंगे, जो हल्‍की से मध्‍यम बारिश का कारण भी बन सकते हैं।रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, मुंगेली, कबीरधाम, गोरेला पेंड्रा मरवाड़ी,बिलासपुर , कोरबा, सुरजपुर और कोरिया में गरज, चमक के साथ ही हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews