
Chhattisgarh Weather Update: मानसून के सक्रिय होते ही छत्तीसगढ़ के मौसम में एकदम से बदलाव आ गया है। आज शनिवार को 18 जिलों में बिजली चमकने गिरने के साथ भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है, वही अगले 3 दिनों तक सरगुजा संभाग में बारिश का दौर जारी रहने वाला है।भारी बारिश का मुख्यत: क्षेत्र मध्य छत्तीसगढ़ रहने वाला है।
छग मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार को रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक दो जगह पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।30 अगस्त के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा, जिसके बाद सितंबर में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
आज इन जिलों में Heavy Rain अलर्ट
- छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने आज बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, मुंगेली, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम , खैरागढ़- छुईखदान, राजनांदगांव, मोहला- मानपुर- अंबागढ़, दंतेवाड़ा और नारायणपुर में भारी बारिश की संभावना जताई है।
- सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, महेंद्रगढ़-चिरमिरी, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर और बलौदाबाजार में भारी बारिश हो सकती है।
- 25 अगस्त को बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, रायपुर, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बारिश हो सकती है।
छग मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान
- छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों और पूर्वोत्तर झारखंड के आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मॉनसून ट्रफ बीकानेर, सीकर, उरई, चुर्क, डेहरी से पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों और उत्तर-पूर्व झारखंड के आसपास के क्षेत्रों से पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है।
- यह चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जिसके 24 घंटे में पश्चिम की ओर झारखंड की ओर बढ़ने की संभावना है।इसके असर से शनिवार को अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात के आसार है।
Chhattisgarh में अब तक 836.1 MM वर्षा
- राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 836.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
- राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से 23 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1746.1 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 462.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
- राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 825.0 मिमी, बलरामपुर में 1190.9 मिमी, जशपुर में 671.5 मिमी, कोरिया में 834.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 828.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
- रायपुर जिले में 726.0 मिमी, बलौदाबाजार में 900.1 मिमी, गरियाबंद में 802.0 मिमी, महासमुंद में 640.1 मिमी, धमतरी में 758.0 मिमी, बिलासपुर में 773.1 मिमी, मुंगेली में 855.0 मिमी, रायगढ़ में 759.7 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 492.0 मिमी, जांजगीर-चांपा में 879.8 मिमी, सक्ती 726.1 मिमी, कोरबा में 1104.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 817.9 मिमी, दुर्ग में 530.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
- कबीरधाम जिले में 663.1 मिमी, राजनांदगांव में 850.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 944.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 611.2 मिमी, बालोद में 873.2 मिमी, बेमेतरा में 473.9 मिमी, बस्तर में 894.4 मिमी, कोण्डागांव में 810.2 मिमी, कांकेर में 1049.4 मिमी, नारायणपुर में 944.8 मिमी, दंतेवाड़ा में 1030.1 मिमी और सुकमा जिले में 1123.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

