Chhattisgarh Weather : एक साथ कई मौसम प्रणालियां सक्रिय, 10 जिलों में भारी बारिश-बिजली का येलो ऑरेंज अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD पूर्वानुमान

weather update

Chhattisgarh Weather Alert Today : छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। सीजी मौसम विभाग ने आज मंगलवार को भी प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी और कांकेर, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव और नारायणपुर जिले में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

6 सितंबर तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

सीजी मौसम विभाग के मुताबिक पांच व छह सितंबर को प्रदेश भर में भारी बारिश के आसार है। इस दौरान तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। भारी बारिश का क्षेत्र मुख्य तौर पर दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की प्रबल संभावना है। पूरे प्रदेश में इस समय 767.4 मिलीमीटर औसत बारिश रिकॉर्ड की गई है। सरगुजा जिले में 62 फीसदी कम बारिश हुई है। जिसने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। यहां सितंबर माह में अच्छी बारिश की उम्मीदें जुड़ी हैं।

क्या कहता हैै मौसम विभाग का पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में एक ऊपरी साइक्लोन सर्कुलेशन उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है, जिसके एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने की संभावना है।एक ऊपरी साइक्लोन सर्कुलेशन अंदरुनी ओडिशा के ऊपर 4.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई और दूसरा आंध्र प्रदेश और उससे लगे तेलंगाना के ऊपर 4.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।इसके अलावा एक द्रोणिका उत्तर प्रदेश बिहार होते हुए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बनने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में 3-4 दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 737 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 737 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 03 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1306.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 336.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 655.7 मिमी, बलरामपुर में 699.7 मिमी, जशपुर में 595.3 मिमी, कोरिया में 708.7 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 715 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 834.2 मिमी, बलौदाबाजार में 732.4 मिमी, गरियाबंद में 671.4 मिमी, महासमुंद में 768.1 मिमी, धमतरी में 731.2 मिमी, बिलासपुर में 748.7 मिमी, मुंगेली में 888.3 मिमी, रायगढ़ में 815.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 665.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 618.3 मिमी, सक्ती में 614.2 मिमी, कोरबा में 719.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 745.4 मिमी, दुर्ग में 591.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 569.5 मिमी, राजनांदगांव में 791.4 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 930.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 750 मिमी, बालोद में 779.8 मिमी, बेमेतरा में 563.9 मिमी, बस्तर में 802.6 मिमी, कोण्डागांव में 701.4 मिमी, कांकेर में 713.7 मिमी, नारायणपुर में 704.8 मिमी, दंतेवाड़ा में 857.1 मिमी और सुकमा में 1086.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews