Chhattisgarh Weather : मानसून द्रोणिका का प्रभाव, छाएंगे बादल, 2 संभागों में बूंदाबांदी, आकाशीय बिजली चमकने गिरने की भी संभावना, जानें IMD अपडेट

weather update

Chhattisgarh Weather Update Today : मानसून द्रोणिका के चलते छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज राज्य के सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मानसून की एक्टिविटी बढ़ेगी। जिसके बाद रायपुर संभाग के बलौदाबाजार और महासमुंद जिले में भी बारिश हो सकती है।रविवार को सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायपुर और कोरिया में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

सरगुजा-बस्तर में बारिश

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक मानसून द्रोणिका के पूर्वी छोर बंगाल की खाड़ी की तरफ जाने की संभावना है, इसलिए मानसून की एक्टिविटी थोड़ी बढ़ सकती है। शनिवार-रविवार से मानसूनी सक्रियता बढ़ने के संकेत है। इसका असर उत्तरी छत्तीसगढ़ और दक्षिण छत्तीसगढ़ पर दिखाई देगा। पहले सरगुजा संभाग में बारिश फिर बस्तर संभाग में बारिश के आसार हैं।वही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के भी आसार है। प्रदेश में 1 जून से 12 अगस्त तक 629.2 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है।

आज बन रहे है ये सिस्टम

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक मानसून द्रोणिका पश्चिम छोर हिमालय की तराई में स्थित है तथा इसका दूसरा पूर्वी छोर पूर्व की ओर मणिपुर तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी-तटीय आंध्रप्रदेश के उपर 4.5 किमी से 5.8 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से रविवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है लेकिन तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है। मौसम का मिजाज अभी एक-दो दिन ऐसा ही बना रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में अब तक कहां कहां कितनी वर्षा

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 620.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 11 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1070.1 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 291.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 559.2 मिमी, बलरामपुर में 520.0 मिमी, जशपुर में 492.9 मिमी, कोरिया में 604.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 629.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 734.8 मिमी, बलौदाबाजार में 628.4 मिमी, गरियाबंद में 585.6 मिमी, महासमुंद में 677.4 मिमी, धमतरी में 624.3 मिमी, बिलासपुर में 624.4 मिमी, मुंगेली में 790.2 मिमी, रायगढ़ में 686.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 542.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 501.0 मिमी, सक्ती में 510.1 मिमी.
  • कोरबा में 621.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 583.1 मिमी, दुर्ग में 502.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 489.6 मिमी, राजनांदगांव में 683.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 787.7 मिमी।
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 652.4 मिमी, बालोद में 679.8 मिमी, बेमेतरा में 484.5 मिमी, बस्तर में 654.6 मिमी, कोण्डागांव में 478.7 मिमी, कांकेर में 561.8 मिमी, नारायणपुर में 566.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 760.2 मिमी और सुकमा में 895.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews