Chhattisgarh Weather : मानसून की सक्रियता बढ़ी, 14 जिलों में भारी बारिश के लिए येलो-ऑरेंज अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी, जानें IMD का अपडेट

up WEATHER

Chhattisgarh Weather Update Today : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कई वेदर सिस्टम के साथ मानसून एक्टिव हो गया है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकतर जिलों में आज मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके तहत मुंगेली, कबीरधाम और राजनांदगांव जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।वही आने वाले दिनों में वेदर सिस्टम के प्रभाव के खत्म होते ही तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है, अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है। 

छत्तीसगढ़ में इन जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने आज शनिवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है, इसके लिए विभाग द्वारा आरेंज व यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।वही कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही गरियाबंद,धमतरी, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा में यलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल अगस्त अंत तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। 19 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है।

जानिए क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल उत्तर ओडिशातट के उपर स्थित है। वही विस्तारित मध्य समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में स्थित है तथा पूर्वी छोर गोरखपुर, देहरी, रांची, बालासोर और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है। इसके साथ ही उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण भी 7.6 किमी ऊंचाई तक है।  इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर ओडिशा, उत्तर छत्तीसगढ़ जाने से होकर गुजरने की संभावना है, जिससे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी, कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा भी हो सकती है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की भी संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews