CG Weather : मौसम में बदलाव जारी, छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, पढ़िए IMD का पूर्वानुमान, जानें अबतक कहां कितनी हुई बारिश

CG weather

CG Weather Alert Today : मानसूनी तंत्र के सक्रिय होने के चलते अगले 3 दिनों तक छत्‍तीसगढ़ बारिश के आसार है।, पिछले 24 घंटों में एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। सीजी मौसम विभाग की मानें तो 13 जुलाई तक छत्तीसगढ़ प्रदेश के एक–दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ ही वज्रपात होने की संभावन है।सोमवार को मध्य तथा उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ जगह भारी वर्षा के संकेत हैं। वही अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। वही प्रदेश के अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं है।

मानसून द्रोणिका का असर

सीजी मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका अब जैसलमेर, अजमेर, शिवपुरी, सीधी, डाल्टेनगंज, शांति निकेतन और वहां से पूर्व की ओर मणिपुर तक गुजरती है, जो कि समुद्र तल से डेढ़ किमी की ऊंचाई पर स्थित है, ऐसे में उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश के ज्यादा आसार है। इसके अलावा प्रदेश के अधिकतम तापमान में अगले पांच दिनों तक कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, जबकि कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

छग मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे प्रदेश में कई जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ ही जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। आज बादल आंशिक रूप से छाए रहेंगे, जबकि देर शाम या रात तक हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार बन रहे हैं। वहीं, प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जबकि एक से दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात होने के आसार हैं।

अबतक का बारिश का रिकॉर्ड

  1. 1 जून से लेकर 9 जुलाई तक पूरे प्रदेश में 249.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। जोकि औसत -16 प्रतिशत कम है। बस्तर में -33 प्रतिशत, बेमेतरा में -53 प्रतिशत, दंतेवाड़ा में -23 प्रतिशत, दुर्ग जिले में -21 प्रतिशत, जांजगीर जिले में -40 फीसदी, जशपुर में -37 प्रतिशत, कबीरधाम जिले में -38 प्रतिशत, कांकेर जिले में -36 फीसदी और कोंडागांव जिले में -47 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा नारायणपुर जिले में -37 प्रतिशत बारिश में कमी देखी गई है।
  2. बालोद 338.1, बलौदा बाजार 238.1, बलरामपुर 232.7 , बस्तर 228.8 मिमी, बेमेतरा 127.2 , बीजापुर, 271.1 , बिलासपुर 264.1, दंतेवाड़ा 242.7 ,धमतरी 311.1 मिमी, दुर्ग 231.6, गरियाबंद 289, जांजगीर 170, जशपुर 249.3, कबीरधाम 129.6, कांकेर 199.7, कोंडागांव 159.5, कोरबा 282.2, कोरिया 225.9, महासमुमद 235, मुंगेली 335.5, नारायणपुर 183, रायगढ़ 286.2, रायपुर 275.1, राजनांदगांव 332.6, सुकमा 307.6, सूरजपुर 254.6, सरगुजा 135.6 मिमी बारिश हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews