Chhattisgarh Weather : नए सिस्टम का दिखेगा प्रभाव, छाए रहेंगे बादल, दो-तीन दिन गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार

Chhattisgarh Weather: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और उससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। अगले सात दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन रात में ठंडक बनी रह सकती है।
mp Weather Update

निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते छत्तीसगढ़ में दो-तीन तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान उत्तर छत्तीसगढ़ (सरगुजा संभाग) और मध्य छत्तीसगढ़ (रायपुर-दुर्ग संभाग) में में हल्के बादल छा सकते हैं । कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। ​दक्षिण छत्तीसगढ़ (बस्तर संभाग) में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। यह बदलाव प्री-समर गतिविधियों की शुरुआत का संकेत हो सकता है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, महासमुंद, रायगढ़, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, अंबिकापुर, बलौदाबाजार, कोरबा, सरगुजा, कोंडागांव, कांकेर, गरियाबंद और बस्तर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

जानिए बड़े शहरों का हाल

रायपुर मौसम केंद्र की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, रायपुर में सोमावार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 20°C रहने का अनुमान है। शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बस्तर व जगदलपुरगरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 33°C तक जा सकता है। दिन में धूप और शाम को ठंडी हवाएं चल सकती हैं।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र  24 घंटे में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर उत्तर-पूर्व की ओर जाएगा। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र से लेकर मध्य तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक से होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित द्रोणिका बनी हुई है। मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में बनी द्रोणिका का अक्ष समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर स्थित है। इसके असर से एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। फिलहाल दो-तीन दिनों तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। प्रदेश में अगले 7 दिनों में न्यूनतम तापमान व अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Chhattisgarh Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews