Chhattisgarh Weather : आज सभी संभागों में गरज चमक के साथ बारिश-तेज हवा का अलर्ट, 13 अप्रैल तक वर्षा का दौर, जानें पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

IMD Weather Update

Chhattisgarh Weather Update Today : एक के बाद एक वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से छत्तीसगढ़ में फिर बादल छाने के साथ बारिश-आंधी का दौर शुरू हो गया है।फिलहाल 13 अप्रैल तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। आज बुधवार को सभी संभागों में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है।  इधर, अप्रैल की इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

आज कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार को भी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल 3 दिन बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवा के साथ कहीं कहीं ओले भी गिर सकते है।प्रदेश में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मराठवाड़ा और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक द्रोणिका, हवा की अनियमित गति गुजरात से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक है ऐसे में नमी मिलने से प्रदेश में बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिल रहा है। बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।13 अप्रैल से फिर मौसम साफ होने लगेगा लेकिन बादल छाए रहेंगे और तापमान में भी ज्यादा वृद्धि नहीं होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews