Chhattisgarh Weather : मौसम के दो रूप, कई जिलों में लू का अलर्ट, तेज हवा-बूंदाबांदी के भी आसार, पढ़ें IMD अपडेट

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में कुछ स्थानों पर लू की चेतावनी जारी की गई है, वहीं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी होने के आसार हैं।
Weather Update

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम के दो रुप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ बढ़ते तापमान के चलते गर्मी व लू का असर बना हुआ है, वही दूसरी तरफ चक्रवाती परिसंचरण के चलते कहीं-कहीं बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग सभागों के जिलों के एक-दो पॉकेट में अगले 2 दिनों तक ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है। सोमवार (20 अप्रैल 2026) को राजधानी रायपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 44°C और न्यूनतम 29°C के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में लू जैसे हालात बने रह सकते हैं, रात में उमस बढ़ने के संकेत है। रविवार को राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

रायपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के चक्रवाती परिसंचरण के ऊपर से लेकर झारखंड के तटीय ओडिशा तक, समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका बनी हुई है। इसके असर से सोमवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा तेज हवा (40-50 KMPH) चलने की संभावना है। वहीं एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है फिलहाल दो-तीन मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews