Chhattisgarh Weather : अगले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम, एक्टिव होगा नया सिस्टम, छाएंगे बादल, बारिश के आसार, जानें अबतक कहां कितनी हुई वर्षा

UP Weather,

छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव आ गया है, मानसून के कमजोर पड़ते ही तेज बारिश का दौर थम गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 2-3 दिन तक प्रदेश में बारिश के आसार कम है, लेकिन सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।वही नए सिस्टम के सक्रिय होने से 10 अगस्त के बाद अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। छत्‍तीसगढ़ में अब तक 617.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

आज कैसा रहेगा मौसम

सीजी मौसम विभाग के मुताबिक मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर अमृतसर, करनाल, बरेली, गोरखपुर, भागलपुर, मालदा और उसके बाद पूर्व की ओर मणिपुर तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बंग्लादेश के उपर बना हुआ है । प्रदेश में आज मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या फिर गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है । वहीं एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी होने की संभावना है।बिलासपुर में भी स्थिति सामान्य रह सकती है। कुछ जगहों में हल्की वर्षा संभावित है। वही बिलासपुर में  13 एवं 14 अगस्त को बहुत हल्की तथा 15 अगस्त को हल्की वर्षा का अनुमान है।

10 अगस्त के बाद बदल सकता है मौसम

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग का कहना है कि मानसून द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। 10 अगस्त के बाद से एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर अमृतसर, करनाल, बरेली और उसके बाद पूर्व की ओर मणिपुर तक स्थित है।  एक चक्रीय चक्रवात परिसंचरण बांग्लादेश के ऊपर है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है और कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 617.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  1. राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 602.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  2. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 07 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1067.5 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 290.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  3. राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 556.9 मिमी, बलरामपुर में 504.6 मिमी, जशपुर में 491.2 मिमी, कोरिया में 604.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 628.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  4. रायपुर जिले में 733.3 मिमी, बलौदाबाजार में 627.4 मिमी, गरियाबंद में 585.5 मिमी, महासमुंद में 671.9 मिमी, धमतरी में 623.7 मिमी, बिलासपुर में 622.4 मिमी, मुंगेली में 787.7 मिमी, रायगढ़ में 682.9 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 542.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 499.6 मिमी, सक्ती में 504.4 मिमी।
  5. कोरबा में 611.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 583.1 मिमी, दुर्ग में 501.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 489.6 मिमी, राजनांदगांव में 683.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 786.9 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 651.1 मिमी, बालोद में 6 मिमी हुई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews