Chhattisgarh Weather : अगले 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम , छाएंगे बादल, कई जिलों में बारिश के भी आसार, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

आगामी दो दिनों के दौरान उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने के आसार है। इसके बाद इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।
weather update

Chhattisgarh Weather Today : अगले 48 घंटों में छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव होने वाला है। 8-9 दिसंबर को 16 जिलों में बादल छाने के साथ बारिश के आसार जताए गए हैं।वही अगले 3 दिनों में  मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तो उत्तर छत्तीसगढ़ में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना जताई गई है। दिसंबर माह के तीसरे सप्‍ताह में राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी। आज शुक्रवार को मौसम साफ रहेेगा

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो 7 दिसंबर से छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभावित है।आगामी 02 दिनों के दौरान उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 1-2°C की गिरावट होने की संभावना है। तत्पश्चात न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।आगामी 05 दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना है।अगले दो दिनों में सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में 3 से 4 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश होने की संभावना

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो  उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते प्रदेश के मध्य और उत्तर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी। बस्तर संभाग के दक्षिणी भाग में बादल छाने के साथ हल्की वर्षा होने अथवा छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 8 दिसंबर को कोरिया-मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर मुंगेली, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी समेत 16 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews