Chhattisgarh Weather : मौसम में बदलाव, मानसून पर ब्रेक, तापमान में उतार-चढ़ाव, आज इन जिलों में बारिश के आसार, जानिए IMD का पूर्वानुमान

weather update

Chhattisgarh Weather Update Today : छत्‍तीसगढ़ में मौसम के मिजाज बार बार बदल रहे है और तापमान में भी परिवर्तन होने लगा है, हालांकि लोकल सिस्टम के चलते कहीं कहीं बादल छाने के साथ बूंदाबांदी देखने को मिल रहा है। आज सोमवार को भी मौसम के यूहीं बने रहने के आसार है, हालांकि बस्तर संभाग में कहीं-कहीं पर बारिश की संभावना जताई गई है,बाकी जिलों में भी तापमान बढ़ने के आसार हैं।

आज इन जिलों में बारिश

मौसम विभाग की मानें तो आज सोमवार को  प्रदेश के एक से दो स्थानों पर ही हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। रायपुर और बालोद में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, बारिश के आसार नहीं है। राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वही सुकमा, बीजापुर , दंतेवाड़ा, अंबिकापुर और धमतरी में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा बिलासपुर, दुर्ग और गरियाबंद में तापमान बढ़ेगा और मौसम शुष्क रहेगा। अगले तीन दिनों के भीतर प्रदेश में तापमान के दो से तीन डिग्री और बढ़ने की संभावना है।

क्या कहता छग मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में मानसूनी द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में बना हुआ है और पूर्वी छोर मध्य समुद्र तल पर गोरखपुर, दरभंगा, बालूरघाट और उसके बाद पूर्व की ओर मणिपुर तक स्थित है।इसके प्रभाव से एक-दो जगहों में हल्की से मध्यम वर्षा होने या फिर गरज-चमक के साथ बौछार की संभावना है। कुछ जगहों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। वही सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 722.5  मिमी औसत वर्षा, जिलेवार स्थिति

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 722.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 26 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1264.8 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 336.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 655.3 मिमी, बलरामपुर में 688.7 मिमी, जशपुर में 589.6 मिमी, कोरिया में 705.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 713.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 823.1 मिमी, बलौदाबाजार में 723.2 मिमी, गरियाबंद में 658.3 मिमी, महासमुंद में 750.2 मिमी, धमतरी में 721.4 मिमी, बिलासपुर में 736.8 मिमी, मुंगेली में 884.0 मिमी, रायगढ़ में 812.2 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 660.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 615.6 मिमी, सक्ती में 608.2 मिमी, कोरबा में 711.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 733.2 मिमी, दुर्ग में 578.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 562.0 मिमी, राजनांदगांव में 780.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 917.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 745.3 मिमी, बालोद में 764.0 मिमी, बेमेतरा में 558.8 मिमी, बस्तर में 745.3 मिमी, कोण्डागांव में 672.5 मिमी, कांकेर में 677.1 मिमी, नारायणपुर में 658.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 835.0 मिमी और सुकमा में 1050.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews