Chhattisgarh Weather : सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, आज 3 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट, बादल-बिजली-तेज हवा के आसार , जानें IMD का नया अपडेट

आज रविवार को रायपुर सरगुजा संभाग के सभी जिलों में बारिश और बिलासपुर संभाग के पेंड्रा और कोरबा में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है, बाकी जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।
imd rainfall, imd weather update

Chhattisgarh Weather Alert: मानसून के साथ अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर छत्तीसगढ़ में आज रविवार को भी बारिश जारी रहने की संभावना है। आज 30 जून को 3 संभागों में गरज चमक के साथ भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। एक जुलाई से बारिश की गतिविधि में कमी आने के आसार है,  हालांकि कई इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।

आज इन संभागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट 

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने आज रविवार को रायपुर सरगुजा संभाग के सभी जिलों में बारिश और बिलासपुर संभाग के पेंड्रा और कोरबा में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है, बाकी जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, तेज ठंडी हवाएं चल रही है, जिससे बारिश की स्थिति बनी हुई है।  साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ बिजली भी गिर सकती है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

सोमवार से मौसम में फिर आएगा बदलाव

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर ओडिशा गांगीय पश्चिम बंगाल तटों से सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है, जो चक्रवर्ती परिसंचरण के साथ औसत समुद्र तल से 7.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। साथ ही ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में नमी हवाएं चल रही है और बारिश की स्थिति बनी हुई है। हालांकि 1 जुलाई से फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।बता दे कि छत्‍तीसगढ़ में मानसून की देरी के चलते जून में अभी तक सामान्य से कम बारिश हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews