CG Weather : मौसम में बदलाव, ठंड में वृद्धि, शीतलहर के हालात, जानें जिलों का हाल, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

UP Weather,

CG Weather Update Today : छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर बदलने लगा है। 17 दिसंबर को कई जिलों में पारा तेजी से गिरा और शीतलहर के हालत बन गए। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (Chhattisgarh Meteorological Department) के अनुसार,ठंड हवाओं की रफ्तार बढ़ने से मौसम में तेजी से बदलाव आने लगेंगे।रविवार को मौसम शुष्क रहेगा, साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो सकता है।अगले दो -तीन दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा (CG Weather update) ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से ठंडे और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ हो गया है । प्रदेश में आज दिनांक 18 दिसम्बर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। अगले 2 दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट संभावित है। अगले दो तीन तक कड़ाके की पड़ने की संभावना है।

छग मौसम विभाग (CG Weather Forecast) की मानें तो मौसम के बदलते ही सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड तो अंबिकापुर में शीतलहर के हालात दिखाई देना शुरू हो गए है। शनिवार को यहां पारा 8 डिग्री पहुंच गया। डूमरबहार में तो न्यूनतम तापमान 06.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मैनपाट, सामरी पाट जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में पारा छह डिग्री तक पहुंच गया है। रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews