Chhattisgarh Weather : मार्च से फिर बदलेगा मौसम, आज 4 संभागों में बारिश-बिजली की चेतावनी, तेज हवा, छाए रहेंगे बादल, जानें IMD ताजा अपडेट

weather update

Chhattisgarh Weather Update Today : छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बादल छाए रहे और बारिश हुई। फिलहाल मंगलवार तक मौसम के यूही बने रहने का अनुमान है। आज रविवार को रायपुर समेत प्रदेश के बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी लेकिन अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है।

4 संभागों में बारिश-बिजली का अलर्ट

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज रविवार को फरवरी को प्रदेश के बस्तर संभाग, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है। सोमवार को भी कई जगहों पर हल्की बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के उत्तरी और मध्य भागों में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद फिर से न्यूनतम तापमान में वृद्धि का अनुमान है। 27 जनवरी के बाद फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

क्या कहता है मौसम विभाग

छत्तीसगढ़ के मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार, एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मराठवाड़ा और उसके आसपास के क्षेत्र के ऊपर समुद्र टल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है, जो कि विदर्भ और दक्षिणी छत्तीसगढ़ से होते हुए तटीय आंध्रप्रदेश तक फैला हुआ है,  इसके प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही हवा की दिशा भी बदलकर दक्षिणी हो जाएगी, जिससे प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews