Chhattisgarh Weather: नवंबर से बदलेगा मौसम, थमेगा भारी वर्षा का दौर, आज कुछ जिलों में बूंदाबांदी, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

दो तीन दिन प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन होने की संभावना जताई गई है।
up Weather

Chhattisgarh Weather Forecast: शनिवार से छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। आज से पूरे छत्तीसगढ़ में वर्षा वितरण में कमी आने की संभावना है।हालांकि दक्षिण छत्तीसगढ़ पर बने सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र (चक्रवात मोन्था के अवशेष) और इसके उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने के प्रभाव से उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 2-3 दिन हल्की बारिश के आसार

रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी विदर्भ और उससे सटे दक्षिण छत्तीसगढ़ पर बना सुस्पष्ट निम्न दाब का क्षेत्र [तीव्र चक्रवाती तूफान “मोंथा” का अवशेष) पूर्वोत्तर विदर्भ और दक्षिण छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों पर स्थित है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके पूर्वी विदर्भ, मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ में लगभग उत्तर की ओर बढ़ने और कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है।आज शुक्रवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन होने की संभावना है। 2 दिनों के बाद प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़: 1 जून से 15 अक्टूबर तक हुई 1212.8 मिमी वर्षा

छत्तीसगढ़ में अब तक 1213.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1659.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 554.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1159.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 1004.8 मि.मी., गरियाबंद में 1234.9 मि.मी, महासमुंद में 1065.1 मि.मी. और धमतरी में 1149.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

Chhattisgarh Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews