Chhattisgarh Weather : 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम, शनिवार से फिर एक्टिव होगा मानसून! आज 14 जिलों में बारिश-आंधी-बिजली का अलर्ट

दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में बारिश , मेघगर्जन के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उत्तर छत्तीसगढ़ में मौसम सामान्य रहेगा।
IMD Weather Update

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में 14 जून से मानसून के फिर सक्रिय होने की संभावना है।इसके असर से पूरे प्रदेश में अनेक स्थानों पर मध्यम वर्षा के साथ कुछ भारी वर्षा की गतिविधियां शुरू होंगी। फिलहाल 2 दिन दक्षिण छत्तीसगढ़ में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात, तेज हवा और वर्षा की गतिविधियां जारी रहेगी।

आज शुक्रवार को बस्तर, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में मौसम बदला रहेगा। रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय और अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 37°C और 27°C के आसपास रहने की संभावना है।शनिवार को छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने लगेगी।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद और दंतेवाड़ा में भारी बारिश, बिजली गिरने चमकने की संभावना ।
  • धमतरी-महासमुंद में 50 किमी की रफ्तार से तेज हवा
  • बीजापुर-बस्तर में बौछारें
  • सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकर में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) / वर्षा।

शनिवार से फिर एक्टिव होेगा मानसून

  • अगले 48 घंटों के दौरान मध्य और आसपास के पूर्वी भारत (विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ और हिस्सों सहित) के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।
  • उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण से छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक होते हुए तटीय कर्नाटक तक औसत समुद्र तल से 3.1 किमी से 5.8 किमी ऊपर तक एक द्रोणिका बनी हुई है।इसके असर से प्रदेश में कहीं कहीं मध्यम से भारी बारिश, मेघ गर्जन के साथ तेज हवा (50-60 kmph) चलने की संभावना है।

CG Weather forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews