Chhattisgarh Weather : 24 घंटे में दिखेगा मौसम में बदलाव, छाएंगे बादल, बारिश के भी आसार, पढ़ें IMD का ताजा पूर्वानुमान

14 मार्च से दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरु हो सकता हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
weather update

छत्तीसगढ़ के मौसम के मिजाज बदलने वाले हैं। मौसम विभाग (IMD) ने 13 से 15 मार्च के बीच दक्षिण छत्तीसगढ़ में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इससे तापमान में भी 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। शुक्रवार (13 मार्च 2026) को रायपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 डिग्री सेल्सियस और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

क्या कहता है छत्तीसगढ़ का मौसम विभाग

रायपुर मौसम केंद्र की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश और उससे सटे गंगा के मैदानी क्षेत्र वाले पश्चिम बंगाल के ऊपर ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो औसत समुद्र तल से लगभग 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके साथ ही निचले स्तर की पश्चिमी हवाओं में ऊपर की ओर एक द्रोणिका स्थित है, जिसकी धुरी औसत समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इसके असर से दो-तीन दिन प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की वर्षा, तेज हवा (30-50 KMPH) तथा गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

कहां-कहां होगी बारिश?

छत्तीसगढ़ के विशेषकर बस्तर संभाग में बारिश की गतिविधियों की शुरुआत होने की संभावना है। इसमें मुख्य रूप से जगदलपुर (बस्तर), दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव और नारायणपुर जिले शामिल हैं। 14 और 15 मार्च को मध्य और उत्तरी हिस्सों (जैसे रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग) में आंशिक रूप से बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में मार्च के दूसरे और तीसरे हफ्ते में गर्मी और तेज हो सकती है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

Chhattisgarh Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews