Chhattisgarh Weather : 48 घंटों में बदलेगा मौसम, फिर एक्टिव होगा मानसून, छाएंगे बादल, कई जिलों में तेज बारिश के प्रबल संकेत, जानें IMD अपडेट

CG Weather

Chhattisgarh weather Update Today : मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर छत्तीसगढ़ में अक्टूबर के पहले सप्ताह में मानसून के दोबारा सक्रिय होने वाला है, इसके प्रभाव से प्रदेश में अच्छी और तेज बारिश के प्रबल संकेत है। इस दौरान कहीं कहीं भारी बारिश और बिजली गिरने चमकने की भी आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

अक्टूबर में झमाझम बारिश के आसार

छग मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो दिनों के बाद छत्‍तीसगढ़ में फिर से मानसून सक्रिय होगा और अक्टूबर का पहला सप्ताह नम रह सकता है मानसूनी तंत्र के साथ चक्रवात के प्रभाव से पांच-छह अक्टूबर तक बारिश की संभावनाएं बनी रह सकती है। प्रदेश में 29-30 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। इसके अलावा 1 और 2 अक्टूबर को भी कई जिलों में बारिश के आसार है। इस दौरान बिजली गिरने चमकने और मेघगर्जन की भी आशंका है। मानसून की वापसी 10-12 अक्टूबर के आसपास संभव मानी जा रही है।

क्या कहता है छग मौसम विभाग

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में छत्तीसगढ़ में तीन अलग-अलग सिस्टम सक्रिय हैं.  चक्रवाती संचरण म्यांमार और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान एक कम दबाव का क्षेत्र पूर्व-मध्य और इससे सटे पूर्वाेत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने के आसार हैं, जिसके प्रभाव से 48 घंटे के भीतर उत्तर ओडिशा और उससे सटे पश्चिम बंगाल की तटों की ओर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने से फिर तेज बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ में अब तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 1041.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से 26 सितंबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1632.6 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 471.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 772.8 मिमी, बलरामपुर में 925.9 मिमी, जशपुर में 869.5 मिमी, कोरिया में 916.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 899.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 1184.7 मिमी, बलौदाबाजार में 1197.0 मिमी, गरियाबंद में 914.2 मिमी, महासमुंद में 1024.1 मिमी, धमतरी में 953.5 मिमी, बिलासपुर में 1233.8 मिमी, मुंगेली में 1353.9 मिमी, रायगढ़ में 1218.3 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 976.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1167.3 मिमी, सक्ती में 1037.0 मिमी, कोरबा में 1041.0 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1113.1 मिमी, दुर्ग में 896.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 918.7 मिमी, राजनांदगांव में 1146.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1263.2 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 1083.6 मिमी, बालोद में 1002.0 मिमी, बेमेतरा में 933.0 मिमी, बस्तर में 1005.4 मिमी, कोण्डागांव में 1019.9 मिमी, कांकेर में 984.4 मिमी, नारायणपुर में 920.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 1032.0 मिमी और सुकमा में 1380.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews