Chhattisgarh Weather : सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, 2 दिन हल्की बारिश के आसार, पढ़े IMD का नया अपडेट

चक्रवाती परिसंचरण के असर से आज शनिवार को उत्तरी छत्तीसगढ़ के साथ रायपुर, बिलासपुर व आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
rajasthan weather

छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर बदल गया है। मजबूत मौसम प्रणाली के सक्रिय ना होने के चलते भारी बारिश का दौर थम गया है। अगले 2 दिनों तक पूरे क्षेत्र में मेघगर्जन तथा वर्षा की गतिविधि में कमी आएगी, तत्पश्चात मेघगर्जन की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है।आज शनिवार को एक दर्जन जिलों में मौसम बदला रहेगा। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ एक-दो बार वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34°C और 25°C के आसपास रहने की संभावना है।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

मानसून की द्रोणिका बीकानेर, कोटा, गुना, दमोह, पेंड्रा रोड, संबलपुर, पुरी से होकर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के मध्य तक जा रही है।एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण विदर्भ और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है, जो औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तरी केरल तक विदर्भ और आसपास तथा आंतरिक कर्नाटक पर औसत समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से होकर गुजर रही है। इसके असर से प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 2 दिनों के बाद प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ : अब तक 870.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 870.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1259.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 430.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 735.5 मि.मी., बलौदाबाजार में 612.9 मि.मी., गरियाबंद में 729.0 मि.मी., महासमुंद में 646.1 मि.मी. और धमतरी में 777.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 833.0 मि.मी., मुंगेली में 814.2 मि.मी., रायगढ़ में 1023.5 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 700.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1015.4 मि.मी., सक्ती में 893.8 मि.मी., कोरबा में 843.0 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 847.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 712.9 मि.मी., कबीरधाम में 612.0 मि.मी., राजनांदगांव में 783.3 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1090.4 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 654.6 मि.मी. और बालोद में 940.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 621.2 मि.मी., सूरजपुर में 955.0 मि.मी., जशपुर में 863.7 मि.मी., कोरिया में 982.6 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 877.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1248.0 मि.मी., कोंडागांव में 804.0 मि.मी., कांकेर में 1013.9 मि.मी., नारायणपुर में 1108.3 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1194.7 मि.मी., सुकमा में 939.0 मि.मी. और बीजापुर में 1169.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

CG Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews