Chhattisgarh Weather : 2 दिन इन जिलों में छाए रहेंगे बादल, 14 नवंबर से फिर बदलेगा मौसम, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

14 नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ छग क्षेत्र को प्रभावित करेगा, नमी की वजह से बादल छाए रहेंगे। हालांकि आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
imd weather

UP Weather Update Today

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ के मौसम में फिर बदलाव आ गया है।बंगाल की खाड़ी से निम्न हवाओं के आगमन से पारे में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने लगी है। आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है लेकिन दो दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार है।इधर, दक्षिणी भागों के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

छग मौसम विभाग की मानें तो आज मंगलवार को रायपुर में मौसम साफ है। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रह सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम से वातावरण में नमी बढ़ने लगी है, ऐसे में बस्तर संभाग में अगले 2 दिन तक बादल छाए रहेंगे।दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित चक्रवात और उससे जुड़े निम्न दबाव क्षेत्र के कारण प्रदेश के दक्षिणी जिलों में बारिश हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा छत्तीसगढ़ क मौसम

एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर स्थित चक्रवती परिसंचरण व उससे सम्बद्ध निम्न दबाव क्षेत्र से लेकर उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के पास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित है।14 नवंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, यह विक्षोभ वर्तमान में 70 डिग्री पूर्व में स्थित है, जिसके प्रभाव से वातावरण में नमी बरकरार है। इसके असर से 16 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के साथ नवंबर के आखिरी सप्ताह में तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews