Chhattisgarh Weather : अगले हफ्ते से दिखेगा प्रदेश के मौसम में बदलाव, आज कैसा रहेगा वेदर, पढ़िए विभाग का ताजा पूर्वानुमान

आने वाले करीब दो दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में रात के तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।
IMD Weather Update

Chhattisgarh Weather Update Today : नवंबर का महीना जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे वैसे छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में आगामी पांच दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है, ऐसे में मौसम शुष्क रहने कि संभावना है।इसके बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड में इजाफा होगा।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं का रूख बदलते ही नवंबर के दूसरे हफ्ते में छत्तीसगढ़ में धुंध के साथ हल्की ठंड का अहसास होने लगा है, लेकिन अच्छी ठंड के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। अगले एक-दो दिनों में उत्तरी छग के जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, बाकी हिस्सों में ज्यादा अंतर नहीं देखने को मिलेगा।

15 नवंबर के बाद बढ़ेगी प्रदेश में ठंड

खास करके 10 से 20 नवंबर के बीच उत्तर-पूर्वी हवाओं से रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।  राजधानी रायपुर में शनिवार को आकाश मुख्यतः साफ रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।15 नवंबर के बाद पहाड़ों पर बर्फबारी होगी और तापमान तेजी से गिरेगा, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews