Chhattisgarh Weather : 24 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट, पढ़े IMD का नया अपडेट

प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा, मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई गई है।
cg weather

छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव का दौर जारी है । बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव के क्षेत्र के असर आज शुक्रवार से वर्षा वितरण में कमी के साथ उत्तरी छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ एक-दो बार वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 30 और 31 अगस्त को उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

  • छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के मध्य भागों पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र आज उसी क्षेत्र में बना हुआ है। इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक विस्तारित है जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।
  • मानसून की द्रोणिका श्रीगंगानगर, शिवपुरी, दमोह, छत्तीसगढ़ के मध्य भागों और आसपास के क्षेत्रों पर बने निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र, कलिंगपट्टनम से होकर वहां से पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के मध्य तक स्थित है। भारतीय क्षेत्र में अक्षांश 17° उत्तर के साथ औसत समुद्र तल से 4.5 और 5.8 किमी ऊपर कतरनी क्षेत्र बना हुआ है।
  • इसके असर से प्रदेश में एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।2 दिनों के बाद प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा, मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़: अब तक 867.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 867.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1256.8 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 429.8 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 734.2 मि.मी., बलौदाबाजार में 612.5 मि.मी., गरियाबंद में 727.2 मि.मी., महासमुंद में 645.4 मि.मी. और धमतरी में 777.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 831.0 मि.मी., मुंगेली में 814.0 मि.मी., रायगढ़ में 1019.7 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 700.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1014.3 मि.मी., सक्ती में 893.8 मि.मी., कोरबा में 841.9 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 843.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 712.5 मि.मी., कबीरधाम में 609.4 मि.मी., राजनांदगांव में 783.3 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1089.1 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 652.9 मि.मी. और बालोद में 936.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 618.4 मि.मी., सूरजपुर में 953.3 मि.मी., जशपुर में 861.3 मि.मी., कोरिया में 981.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 876.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1247.3 मि.मी., कोंडागांव में 801.1 मि.मी., कांकेर में 1011.8 मि.मी., नारायणपुर में 1085.7 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1185.1 मि.मी., सुकमा में 932.9 मि.मी. और बीजापुर में 1147.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Chhattisgarh Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews