Chhattisgarh Weather: शुक्रवार से फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज,आज 8 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

आज गुरूवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।
cg weather

Chhattisgarh Weather : शुक्रवार से छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा और बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की जाएगी। चक्रवात ‘मोंथा’ के कमजोर होने और आगे पश्चिम की ओर बढ़ने के कारण आज 30 अक्टूबर को सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और और एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। बिलासपुर में भी कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक, गहन अवदाब [गंभीर चक्रवाती तूफान “मोधा” का बचा हुआ हिस्सा) कमजोर होकर अवदाब में बदल गया तथा दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर केंद्रित था। आज गुरूवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। 2 दिनों के बाद प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़: 1 जून से 15 अक्टूबर तक हुई 1212.8 मिमी वर्षा

छत्तीसगढ़ में अब तक 1213.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1659.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 554.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1159.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 1004.8 मि.मी., गरियाबंद में 1234.9 मि.मी, महासमुंद में 1065.1 मि.मी. और धमतरी में 1149.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

Chhattisgarh Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews