Chhattisgarh Weather : चक्रवाती तूफान का असर, छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में भारी बारिश-बिजली की चेतावनी, तेज हवा-कोहरा, जानें IMD का ताजा अपडेट

chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather Alert Today : चक्रवाती तूफान मिचौंग के चलते छत्तीसगढ़ का मौसम एक दम से बदल गया है,कई जिलों में सुबह से बाद बादल छाए हुए है, फिलहाल 3-4 दिन मौसम के यूहीं बने रहने का अनुमान है। सीजी मौसम विभाग ने आज मंगलवार को बस्तर संभाग में तेज बारिश और अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। 5 दिसंबर से 7 दिसंबर तक बस्तर संभाग समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही तेज हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया है।

7 दिसंबर तक बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान मिचौंग के प्रभाव से आज बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव जिले में तूफानी हवाएं चलने और एक दो स्थानों पर भारी की संभावना है, वही उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।अगले तीन दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान है। बारिश के चलते धान व दलहन तिलहन की खेती को नुकसान होने की आशंका है। 5-6 दिसंबर को प्रदेश के दक्षिण पूर्व स्थित जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है, 7 दिसंबर को भी कहीं कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

बस्तर संभाग में अगले 2 दिन तक बारिश

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार आ रही नमी के कारण बस्तर संभाग में 5 दिसंबर ,मध्य छत्तीसगढ़ में 6 दिसंबर और उत्तर छत्तीसगढ़ में 5-6 दिसंबर और सरगुजा संभाग में भी पांच व छह दिसंबर को बारिश हो सकती है। 5-6 दिसंबर को प्रदेश के दक्षिण पूर्व स्थित जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होगी।प्रदेश में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, अधिकतम तापमान में 3 -4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। हालांकि 7-8 दिसंबर के बाद फिर मौसम बदलेगा और तापमान के गिरते ही ठंड के तेवर तीखे होने के संकेत है।

क्या कहता हैै छत्तीसगढ़ मौसम विभाग 

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर-पश्चिम राजस्थान ऊपर 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई और एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।इसके असर से प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ बूदाबांदी की संभावना है। भारी वर्षा और तेज गति के वायु प्रवाह का क्षेत्र मुख्यतः बस्तर संभाग रहेगा। 6 दिसंबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तो एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। 7 दिसंबर के बाद मौसम बदलेगा और आठ दिसंबर के बाद ठंड में वृद्धि होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews