Chhattisgarh Weather : मंगलवार से फिर बदलेगा मौसम, आज 20 से ज्यादा जिलों में वज्रपात-मेघगर्जन और भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 29 जुलाई सुबह तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1317.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 202.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
IMD Weather Update

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है, कई गांवों में बाढ़ जैसेे हालात बने हुए है, आंध्र-तेलंगाना का संपर्क टूट गया है और सड़कों पर भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को प्रदेश में मानसून की गतिविधियां थोड़ी कमजोर होंगी, लेकिन मंगलवार से दोबारा से रफ्तार बढ़ेगी।आज सोमवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात, बिजली और भारी बारिश होने की संभावना है।

31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो आज राजनांदगांव, मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद, बेमेतरा, कांकेर और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में भारी बारिश चेतावनी दी गई है।सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, बिलासपुर, गौरेला- पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली और कबीरधाम में मध्यम से तेज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, बिलासपुर, मुंगेली, करीबधाम, सुकमा, बीजापुर, रायगढ़, कोरबा, सक्ती, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, राजनांदगांव और राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

क्या कहता है छत्तीसगढ़ मौसम विभाग

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर छत्तीसगढ़ और उसके आसपास स्थित है तथा यह 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, कोटा, दमोह, पेंड्रा रोड, बालासोर और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक, 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। साथ ही एक विंड शियर जोन 21 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है।मंगलवार बुधवार को नए सिस्टम के एक्टिव होने से फिर बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।

छत्तीसगढ़ में अब तक 548.9MM औसत वर्षा दर्ज

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 548.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 29 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1317.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 202.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 329.4 मिमी, बलरामपुर में 463.2 मिमी, जशपुर में 352.0 मिमी, कोरिया में 345.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 372.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 477.8 मिमी, बलौदाबाजार में 630.3 मिमी, गरियाबंद में 614.4 मिमी, महासमुंद में 432.8 मिमी, धमतरी में 626.7 मिमी, बिलासपुर में 536.5 मिमी, मुंगेली में 560.2 मिमी, रायगढ़ में 416.4 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 253.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 498.8 मिमी, सक्ती में 380.3 कोरबा में 616.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 491.1 मिमी, दुर्ग में 351.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 452.8 मिमी, राजनांदगांव में 638.4 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 730.9 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 420.4 मिमी, बालोद में 722.9 मिमी, बेमेतरा में 344.7 मिमी, बस्तर में 673.1 मिमी, कोण्डागांव में 649.5 मिमी, कांकेर में 834.9 मिमी, नारायणपुर में 723.8 मिमी, दंतेवाड़ा में 769.9 मिमी और सुकमा जिले में 884.9 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews