मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले को दी बड़ी सौगात, 166 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया भमिपूजन, नागरिकों से की खास अपील

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले में 166 करोड़ रुपए की लागत से 55 सड़कों और 12 बड़े पुलों का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया। इसके अलावा उन्होंने नागरिकों से आगामी जनगणना में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
cm vishnu deo sai

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को कबीरधाम जिले को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और पीएम जनमन योजना के तहत जिले में 166 करोड़ रुपए की लागत से 55 सड़कों और 12 बड़े पुलों का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।

बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा जशपुर से लाइव जुड़े हुए थे। जहां से मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से जुड़कर निर्माण कार्यों की शुरुआत कर जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में सड़क नेटवर्क के विस्तार में अभूतपूर्व तेजी आई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और पीएम जनमन योजना के माध्यम से राज्य के अधिकांश गांवों को सड़क संपर्क से जोड़ा जा चुका है।

सीएम साय ने कहा, भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर से विशाखापट्टनम तथा रायपुर से जशपुर होते हुए धनबाद तक सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिससे जशपुर क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

मुख्यमंत्री की जनगणना में भागीदारी बढ़ाने की अपील

मुख्यमंत्री जनता से आगामी जनगणना में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि सही आंकड़े ही सटीक विकास योजनाओं का आधार बनते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत प्रदेशभर में शिविर आयोजित कर समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है तथा ₹757 करोड़ के बिजली बिल माफ किए जा रहे हैं।

सीएम ने नक्सलवाद सभा में नक्सवाद का भी जिक्र किया। उन्होंंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में राज्य में नक्सल समस्या के समाधान की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिससे अब दूरस्थ क्षेत्रों में भी तेजी से विकास कार्य संभव हो पा रहे हैं।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews