छत्तीसगढ़ में 2028 में बनेगी कांग्रेस की सरकार.. 2029 में राहुल गांधी PM, कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा दावा

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा, सिलेंडर की बढ़ी कीमतों, अफीम एवं अन्य मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस बीच, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दावा किया है कि 2028 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी और 2029 में राहुल गांधी पीएम बनेंगे।
छत्तीसगढ़ में 2028 में बनेगी कांग्रेस की सरकार.. 2029 में राहुल गांधी PM, कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा दावा

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा का नाम बदलने, सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी समेत अन्य कई मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और विधानसभा का घेराव किया। इस प्रदर्शन में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

बता दें कि प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने नाली से गैस चूल्हा जोड़कर चाय बनाकर विरोध जताया। बैरिकेड्स तोड़कर कार्यकर्ताओं ने विधानसभा कूच किया। पुलिस प्रशासन ने टीन का शेड लगाकर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम

बता दें कि कांग्रेस ने मनरेगा बनाओ संग्राम का आगाज किया है। केंद्र सरकार ने मनरेगा की जगह ‘विकसित भारत – जी राम जी’ (VB–G RAM G) योजना लागू की है जो मनरेगा (MGNREGA) का एक उन्नत और आधुनिक रूप है, जो ग्रामीण रोजगार की गारंटी को 100 से बढ़ाकर 125 दिन करती है।

वहीं कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार मनरेगा को पूरी तरह खत्म करना चाहती है। जिसको लेकर देशभर में मनरेगा को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन देखा जा रहा है। इस बीच, पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान भी सामने आया है।

बैज ने कहा मनरेगा बचाओ संग्राम के साथ बिजली दरों में बढ़ोतरी, किसानों से धोखा, धान खरीदी में वादाखिलाफी, गैस सिलेंडर कीमतों में वृद्धि, बिगड़ी कानून व्यवस्था, नशे के कारोबार जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

भूपेश का दावा- 2028 में छत्तीसगढ़ में बनेगी कांग्रेस की सरकार

कांग्रेस के इस प्रदर्शन के बीच, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर हमला बोलते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2028 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी और 2029 में राहुल गांधी पीएम बनेंगे तब हम डेढ़ गुना मनरेगा की राशि देंगे।

बघेल ने कहा मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी की सोच थी कि गरीबों को भी रोजगार का अधिकार है, उन्होंने गरीबों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार दिया जाए। लेकिन मनरेगा को भाजपा ने छीना है। आगे कहा कि शर्म से पानी में डूब मरो, गैस सिलेंडर भी लोगों को नहीं मिल रहा है। मोदी का नाम पनौती रख देना चाहिए। पहली बार पहलगाम गए तो आम लोगों की हत्या हो गई। इजरायल गए तो विश्व युद्ध शुरू हो गया।

भूपेश बघेल का साय सरकार पर हमला

भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मजदूरों से रोजगार की ‘गारंटी’ छीनने वाले काले कानून और विष्णुदेव के कुशासन में अफीमगढ़ के रूप में बदलते छत्तीसगढ़ के विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “विधानसभा घेराव” कार्यक्रम में शामिल हुआ।

विष्णुदेव सरकार में छत्तीसगढ़ सूखे नशे का गढ़ बनता जा रहा है। भाजपा के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी खुद इसकी खेती कर रहे हैं। डबल इंजन की ये सरकार हमारे प्रदेश को नशे के दलदल में धकेलना चाहती है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews