CGBSE : D.El.Ed परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी, 28 मई से शुरु होंगे एग्जाम, जानें सारी डिटेल्स

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान यदि शासन द्वारा कोई अवकाश अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।
CG Board

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डी.एल.एड) प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष मुख्य/अवसर परीक्षा वर्ष 2026 की समय- सारणी जारी कर दी गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं मई के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर जून तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा दिवस पर सुबह 9 बजे तक केंद्र में पहुंचना अनिवार्य होगा।

प्रथम वर्ष की सैद्धांतिक परीक्षाएं 28 मई 2026 से 12 जून 2026 तक होगी । वहीं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 29 मई 2026 से 10 जून 2026 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों में संपन्न होंगी। परीक्षा दिवस पर परीक्षार्थियों को प्रातः 9 बजे तक परीक्षा केंद्र में उपस्थित होकर स्थान ग्रहण करना अनिवार्य होगा। उत्तरपुस्तिका का वितरण 9:05 बजे, प्रश्नपत्र अध्ययन हेतु 9:10 बजे तथा उत्तर लेखन कार्य 9:15 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 12:15 बजे तक चलेगा।

मण्डल द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि परीक्षाकाल के दौरान यदि शासन द्वारा कोई अवकाश अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। आवश्यकता होने पर परीक्षा तिथि एवं समय में बिना पूर्व सूचना परिवर्तन करने का अधिकार मण्डल के पास सुरक्षित रहेगा। विस्तृत समय- सारणी मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in
पर उपलब्ध है।

प्रथम वर्ष के लिए विषय: बाल विकास एवं सीखना, ज्ञान-पाठ्यचर्या व शिक्षण शास्त्र, शैक्षिक तकनीकी, हिन्दी भाषा शिक्षण स्तर-1, अंग्रेजी भाषा प्रोफिसिएंसी, गणित व गणित शिक्षण, पर्यावरण व पर्यावरण शिक्षण तथा शालेय संस्कृति, प्रबंधन एवं विकास विषयों की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों में आयोजित होंगी।

द्वितीय वर्ष के लिए विषय: आधुनिक विश्व के संदर्भ में भारतीय शिक्षा, सामाजिक-सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में संज्ञान एवं अधिगम, विविधता एवं समावेशी शिक्षा, हिन्दी भाषा शिक्षण स्तर-2, अंग्रेजी एवं संस्कृत शिक्षण तथा गणित/विज्ञान/सामाजिक विज्ञान शिक्षण विषय शामिल हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews