उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक में लिया हिस्सा, बोले ; नगरीय जीवन को बनाएंगे स्वच्छ,सुंदर व सुविधाजनक

उप मुख्यमंत्री साव ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप देने के लिए व्यापक रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज व्यवस्था और स्वच्छता सेवाओं के डिजिटलीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक में लिया हिस्सा, बोले ; नगरीय जीवन को बनाएंगे स्वच्छ,सुंदर व सुविधाजनक

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने नई दिल्ली से वर्चुअल रूप से आयोजित स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की समीक्षा बैठक में भाग लिया। केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राज्यों में स्वच्छता कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। बैठक में नगरीय स्वच्छता को और प्रभावी बनाने, लक्षित स्वच्छता इकाईयों के चिन्हांकन और निराकरण को वर्षभर की गतिविधि बनाने, 2025 के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की तैयारियों और स्वच्छ शहर जोड़ी योजना के दिशा-निर्देशों पर जोर दिया गया।

अरुण साव नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से इस बैठक में शामिल हुए। उनके साथ नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक आर. एक्का और राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के सीईओ शशांक पाण्डेय भी मौजूद थे। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत छत्तीसगढ़ में चल रहे कार्यों की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप देने के लिए व्यापक रणनीति

उप मुख्यमंत्री साव ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप देने के लिए व्यापक रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज व्यवस्था और स्वच्छता सेवाओं के डिजिटलीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जनसहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

नगरीय जीवन को स्वच्छ, सुंदर व सुविधाजनक बनाने की दिशा

साव ने यह भी रेखांकित किया कि राज्य के प्रमुख शहरी निकाय नवाचार और जनसहभागिता आधारित कार्यक्रमों के जरिए स्वच्छता को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि छत्तीसगढ़ केंद्र सरकार के सहयोग से स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और नगरीय जीवन को स्वच्छ, सुंदर व सुविधाजनक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews