छत्तीसगढ़ जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा के घर पर ED का छापा, अन्य पर भी कार्रवाई

ed raid IN Rajasthan

CG ED Raid : मध्य प्रदेश से सटे राज्य छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी ने छापेमार कार्रवाई की है। खबर है कि छत्तीसगढ़ जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा के घर पर ED का छापा पड़ा है, ईडी की कई गाड़ियां उनके घर के बाहर तैनात है। बता दे कि काबरा सौम्या तिवारी के करीब है ।बताया जा रहा है कि ईडी की एक टीम ने जनसम्पर्क और परिवहन विभाग आयुक्त दीपांशु काबरा के भिलाई सेक्टर 9 एवं रायपुर निवास पर दबिश देने की जानकारी प्राप्त हुई है।

उद्योगपति-विधायक पर भी एक्शन

अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले में ईडी के अधिकारियों के द्वारा उद्योगपति योगेश सिंघल तथा जमीन कारोबारी आलोक रतेरिया के यहाँ भी छापे की खबर मिली है। बिलासपुर में भी ईडी के अधिकारियों के द्वारा दबिश की जानकारी मिली है जिसके नाम की पुष्टि के लिए फिलहाल प्रयास जारी है। वही ईडी ने छत्तीसगढ़ के बड़े उद्योग समूह के मालिक कमल सारडा, महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के ठिकानों पर छापा मारा। इनके अलावा भिलाई, बिलासपुर व रायगढ़ में भी छापे की खबर आ रही है।

बताया जा रहा है कि मंदिर हसौद के पास ग्राम बहनाकाड़ी के जमीन दलाल सुरेश बांदे और वीआईपी करिश्मा अपार्टमेंट में एक सीए के यहां भी ईडी ने दबिश दी है।छापे को कोल कारोबार में हुई मनी लांड्रिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। एजेंसियों ने अभी किसी बात की पुष्टि नहीं की है। लेकिन उनके आवास के बाहर सीआरपीएफ की फोर्स जांच अफसरों को सुरक्षा देने तैनात है। अपडेट जारी

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews