छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ED का छापा, पहुंची नोट गिनने वाली मशीन, मोबाइल के रिकॉर्ड भी खंगाल रहे अफसर

ईडी के छापे की सूचना बाहर आते ही रायपुर से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल तेज हो गई, भूपेश बघेल के समर्थक उनके घर के सामने जुटना शुरू हो गए धीरे धीरे समर्थकों का जमावड़ा बढ़ गया और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई, दोपहर तक भूपेश बघेल के मंत्रिमंडल में रहे पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के अलावा रायपुर, दुर्ग-भिलाई से छोटे-बड़े नेता उनके घर पहुंच गए ।
Bhupesh Baghel ED raid

Bhupesh Baghel ED raid: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के घर पर सुबह शुरू हुई प्रवर्तन निदेशालय ईडी की कार्रवाई अभी भी जारी है, जानकारी के मुताबिक टीम को घर से बड़ी मात्रा में कैश मिला है जिसे गिनने के लिए अब नोट गिनने वाली मशीन मंगवाई गई है, खबर ये भी है कि टीम को यहाँ 6 मोबाइल फोन मिले हैं जिसके ट्रांजिक्शन ईडी के अफसर चैक कर रहे हैं।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई स्थित घर ई डी की कार्रवाई जारी है, आज सुबह करीब 6:30 बजे चार गाड़ियों में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी भूपेश बघेल के  भिलाई स्थित पदुम नगर निवास पर पहुंचे, ईडी के अधिकारी  भूपेश बघेल के ही निवास पर नहीं पहुंचे बल्कि उनके बेटे चैतन्य बघेल के करीबियों के ठिकानों पर सुबह-सुबह दस्तक दी।

घर पर पहुंची नोट गिनने वाली मशीन 

सुबह से जारी ये कार्रवाई अभी जारी है, बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारियों को घर से बड़ी मात्रा में कैश मिला है जिसे हाथ से गिनना संभव नहीं है इसलिए वहां नोट गिनने वाली मशीन बुलाई गई है, कुछ कर्मचारी ये मशीन लेकर पहुंचे , जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

घर से मिले 6 मोबाइल फोन, डिटेल खंगाल रहे अफसर 

बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारियों को भूपेश बघेल के घर से 6 मोबाइल मिले हैं जिसके डिटेल्स टीम चैक कर रही है, टीम ऑनलाइन ट्रांजिक्शन की डिटेल भी खंगाल रही है जिससे डिजिटल ट्रांजिक्शन की जानकारी सामने आ सके इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी ईडी अफसरों को मिले हैं, जिनकी जांच की रही है।

2100 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले से जुड़ी है ED Raid 

जानकार बताते हैं कि यह छापेमारी छत्तीसगढ़ में हुए 2100 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले से जुड़ी है,  ED ने भूपेश बघेल के घर उनके बेटे चैतन्य के करीबी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल और कुछ अन्य के ठिकानों सहित कुल 14 ठिकानों पर छापे मारे हैं, उधर बघेल समर्थकों  और कांग्रेस नेताओं ने ईडी के छापे के विरोध में सड़क से लेकर विधानसभा तक में प्रदर्शन किया है, जिसे देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews