बीजापुर में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, तेलंगाना BJP का दावा- मारा गया टॉप नक्सल कमांडर पापाराव

बीजापुर में जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में टॉप नक्सल कमांडर पापाराव के मारे जाने की खबर सामने आई है। तेलंगाना बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर इस बात का दावा किया है। पापाराव भैरमगढ़ वेस्ट बस्तर एरिया कमेटी से जुड़े हमलों में शामिल रहा है।
Chhattisgarh Naxalites News

छत्तीसगढ़ में लाल आतंक का खात्मा होता जा रहा है। लगातार कई नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं तो वहीं कुछ खूंखार नक्सलियों का एनकाउंटर किया जा रहा है। पिछले दो दिनों से छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर के बीजापुर नेशनल पार्क क्षेत्र में जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। जिसमें अब तक 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। इसमें 4 महिला और दो पु​रुष शामिल हैं।

बता दें कि नेशनल पार्क एरिया कमेटी चीफ दिलीप वेंडजा भी शामिल है। जवानों ने सभी नक्सलियों के शवों के साथ 2 AK-47 राइफल, एक INSAS राइफल, एक कार्बाइन और एक 303 राइफल बरामद कीं। एसटीएफ और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और सीआरपीएफ की विशिष्ट इकाई कोबरा के जवान इस अभियान में शामिल हैं।

टॉप नक्सल कमांडर पापाराव के मारे जाने की खबर

बीजापुर में जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में टॉप नक्सल कमांडर पापाराव के मारे जाने की खबर भी सामने आई है। जिसका दावा तेजंगाना बीजेपी ने किया है। हालांकि छ्त्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस ने पापाराव के मारे जाने से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं दी है। पापाराव भैरमगढ़ वेस्ट बस्तर एरिया कमेटी से जुड़े हमलों में शामिल रहा है। इसके अलावा सुरक्षाबलों के खिलाफ कई हिंसक गतिविधियों को वो अंजाम दिया था। पापाराव के खिलाफ पुलिस में 40 से अधिक आपराधिक मामले और गिरफ्तारी वारंट दर्ज हैं।

तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए दावा करते हुए लिखा है कि कम्युनिज्म के 100 साल पूरे होने से ठीक पहले, इंसाफ हुआ। पापाराव उर्फ मोंगू नाम का एक नक्सल कमांडर, जिसने देश के खिलाफ जंग छेड़ी थी और दशकों तक आम लोगों को डराता रहा, उसे हमारे सिक्योरिटी फोर्स ने मार गिराया।

बता दें कि इस समय बीजापुर के जंगलों में सुरक्षा बल अपने सभी संसाधनों और रणनीतियों के साथ माओवादियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। इस मुठभेड़ के चलते इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। जवानों को क्षेत्र में किसी भी अप्रत्याशित घटना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रखा गया है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews