Chattisgarh CM Vishnu Deo Sai: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दी विष्णु देव को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई, राज्य की न्याय और प्रगति को लेकर कही यह बात

Vishnu Deo Sai

Bhupesh Baghel Congratulate Vishnu Deo: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विष्णु देव साय को राज्य की कमान मिलने पर बधाई दी है। साथ ही बघेल ने विष्णु देव से राज्य में प्रगति और न्याय को लेकर भी बात कही है।

बधाई देते हुए भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया X अकाउंट पर विष्णु देव को लिखा “कुनकुरी विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विष्णु देव साय जी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ। नवा छत्तीसगढ़ की न्याय और प्रगति यात्रा को आप मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाएँ, ऐसी कामना करता हू।”

दिग्गज बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने विष्णु देव को दी बधाई

भूपेश के अलावा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी विष्णु देव को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और उनको बधाई दी। मध्य प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी विष्णु देव को सीएम बनने पर बधाई दी है। उन्होंने अपने X अकाउंट पर बधाई देते हुए लिखा कि “श्री विष्णु देव साय को भाजपा छत्तीसगढ़ विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई। आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रगति के नए आयाम स्थापित करें यही शुभकामनाएं।”

छत्तीसगढ़ बीजपी प्रभारी ओम माथुर ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी ओम माथुर ने विष्णु देव को मुख्यमंत्री चुने जाने पर बयान देते हुए कहा कि “इससे बढ़िया निर्णय और क्या होगा”, माथुर ने विष्णु देव की तारीफ करते हुए उन्हें एक श्रेष्ठ और अनुभवी कार्यकर्ता बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे कार्यकर्ता को हमने चुना, इससे अच्छा और क्या हो सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews