हजारों संविदाकर्मियों को जल्द मिलेगा तोहफा, 27 फीसदी बढ़ेगा वेतन, होंगे नियमित! मंत्री ने दिया आश्वासन

employees news

Chhattisgarh Contract Employees: छत्‍तीसगढ़ के एनएचएम के संविदा कर्मियों के लिए खुशखबरी है। जल्‍द ही एनएचएम के संविदा कर्मियों का वेतन 27 फीसदी बढ़ाया जाएगा।इसके साथ ही नियमितीकरण पर भी विचार किया जाएगा।यह आश्वासन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिया है। साथ ही उन्होंने एमडी एनएचएम को अन्य राज्यों में हुए नियमितीकरण का अध्ययन करने के निर्देश भी दिये।अगर सबकुछ ठीक रहा तो इसका लाभ राज्य के 45 हजार कर्मियों को मिलेगा।

संविदाकर्मियों के वेतन में होगी 27 फीसदी की वृद्धि

दरअसल, गुरूवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश NHM कर्मचारी संघ की महिला पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री के निवास कार्यालय में उनसे मुलाकात की। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने इस दौरान अपना 18 सूत्रीय ज्ञापन स्वास्थ्य मंत्री को सौपा। इस पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने NHM के संविदा कर्मियों को आश्वस्त किया है कि उन्हें 27% वेतन वृद्धि का लाभ निश्चित रूप से दिलाया जायेगा। 27% वेतन वृद्धी का लाभ प्रदेश के सभी संविदा कर्मियों को दिलाये जाने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों को निश्चित तौर पर इसका लाभ दिलाया जायेगा।

नियमितिकरण का भी मिलेगा तोहफा

इस दौरान  महिला पदाधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि तमिलनाडु और मणिपुर में NHM संविदा कर्मियों का नियमितीकरण किया गया है। इस निवेदन पर स्वास्थ्य मंत्री ने MD. NHM को अन्य राज्यों में हुए नियमितीकरण का अध्ययन कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।इस आश्वासन के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश NHM कर्मचारी संघ की महिला पदाधिकारी खुशी जाहिर की। सभी पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री  जायसवाल की इस त्वरित कार्यवाही के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews