
CG ration card holders : छत्तीसगढ़ के राशनकार्डधारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य की विष्णु देव साय सरकर ने छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों को नए साल से आगामी पांच वर्ष निःशुल्क चावल देने का फैसला लिया है। इसके तहत राज्य के 67 लाख 92 हजार 153 राशनकार्डधारी परिवारों को लाभ मिलेगा।इस संबंध में सीएम विष्णु देव साय के निर्देश पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा पत्र जारी कर सभी कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों को पात्रतानुसार निःशुल्क चावल कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह लाभ जनवरी 2024 से दिसम्बर 2028 तक मिलेगा।
सीएम साय का बड़ा फैसला-अगले 5 साल तक गरीबों को मिलेगा मुफ्त चावल
दरअसल, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने गरीब परिवारों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ में भी गरीब परिवारों को अगले पांच साल तक निःशुल्क चावल देने का निर्णय लिया है। इसके चलते उचित मूल्य दुकानों से गरीब परिवारों को नए साल से जनवरी 2024 से दिसम्बर 2028 तक चावल निःशुल्क मिलेगा।सरकार ने अन्त्योदय, प्राथमिकता, निशक्तजन और एकल निराश्रित श्रेणी के राशन कार्ड धारियों को अगले पांच साल तक फ्री चावल वितरण कराने के निर्देश दिए हैं , फिलहाल प्रदेश में 1 रुपए की दर से एक परिवार को अधिकतम 35 किलो चावल दिए जाते हैं।
67 लाख से ज्यादा राशनकार्डधारियों को मिलेगा लाभ
- सीएम के निर्देश के पश्चात खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा इस संबंध में सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए गए है। इस फैसले से प्रदेश के अन्त्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन और एकल निराश्रित श्रेणी के 67 लाख 92 हजार 153 पात्र राशनकार्डधारियों को पात्रतानुसार शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से निःशुल्क चावल मिलेगा।
- सीएम ने पीएम मोदी द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अन्त्योदय एवं प्राथमिकता श्रेणी के राशनकार्डों पर आगामी 05 वर्ष जनवरी 2024 से दिसंबर 2028 तक मासिक पात्रता का चावल निःशुल्क वितरण किए जाने के तर्ज पर ही छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के तहत अन्त्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन और एकल निराश्रित श्रेणी के राशनकार्डधारियों को आगामी पांच वर्ष निःशुल्क चावल वितरण कराने के निर्देश दिए हैं।
- खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्त्योदय श्रेणी के 14 लाख 92 हजार 438, प्राथमिकता श्रेणी के 52 लाख 46 हजार 656, एकल निराश्रित श्रेणी के 37 हजार 708 और निःशक्तजन श्रेणी के 15 हजार 351 राशनकार्डधारियों जनवरी 2024 से आगामी पांच वर्ष तक निःशुल्क चावल वितरण से लाभांवित होंगे।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

