राज्य के इन कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, वेतनवृद्धि को लेकर ये आदेश जारी ,मिलेगा लाभ, खाते में बढ़कर आएगी राशि

delhi cm

Chhattisgarh Employees Salary 2024 : छत्‍तीगसढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। जून 2024 को सेवानिवृत्‍त होने वाले शासकीय कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार की तरफ वेतन वृद्धि को लेकर एक आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि 30 जून को रिटायर होने वाले शासकीय कर्मियों को 1 जुलाई को एक वेतन वृद्धि देकर सेवा निवृत्‍त किया जाए।

जून में रिटायर होने वाले कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया हैं कि, 30 जून को सेवा निवृत्‍त होने वाले शासकीय कर्मियों को 1 जुलाई को एक वेतन वृद्धि देकर सेवा निवृत्‍त किया जाए। इस संबंध में वित्‍त विभाग की तरफ से समय-समय पर विभागों को पत्र भी जारी किया जाता हैं। इसके आधार पर नगरीय प्रशासन विभाग ने राज्‍य के सभी निकायों को निर्देश जारी किया है।

एमपी के कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

  • लोकसभा चुनाव की तारीखों से पहले मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने भी 30 जून और 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को एक इंक्रीमेंट (वार्षिक वेतन वृद्धि) का लाभ देने के संबंध में आदेश जारी किए थे। वित्त विभाग के जारी आदेश के तहत प्रदेश के करीब 75 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों को इससे लाभ होगा। बता दे कि 2006 में लागू किए गए सातवें वेतनमान के बाद से इन 2 तारीखों में रिटायर होने वाले कर्मचारियों को एक वार्षिक वेतन वृद्धि का फायदा नहीं मिल पा रहा था।
  • वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश में लिखा है कि, मध्य प्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2009 की कंडिका-9 के अनुसार राज्य शासन के सभी शासकीय सेवकों हेतु संशोधित वेतन ढांचे में अगली वेतनवृद्धि की तारीख समान रूप से 01 जुलाई तथा म.प्र. वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017 की कंडिका-10 में अगली वेतनवृद्धि हेतु प्रत्येक वर्ष की 01 जनवरी अथवा 01 जुलाई निर्धारित हैं। यह काल्पनिक वेतनवृद्धि केवल पेंशन के निर्धारण / पुनरीक्षण की गणना के लिये ही मान्य होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews