IAS Promotion 2023: इन अफसरों को मिलेगा पदोन्नति का तोहफा, CM को भेजी जाएगी फाइल, जल्द मिलेगा लाभ

MPpromotion

IAS Officer Promotion 2023: एक तरफ चुनावी साल में छत्तीसगढ़ में आईएएस-आईपीएस समेत राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादलों का दौर जारी है।वही दूसरी तरफ राज्य के 6 आईएएस अफसरों को प्रमोशन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। ये सभी 2007 बैच के आईएएस है।

दरअसल, छग चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन की अध्यक्षता में सेक्रेटरी प्रमोट करने शनिवार को मंत्रालय में डीपीसी की बैठक हुई थी इसमे 7 में से 6 अफसरों को सचिव बनाने को मंजूरी दे दी है। इसमें के.सी. देवसेनापति, शम्मी आबिदी, मोहम्मद अब्दुल कैसर हक, हिमशिखर गुप्ता, वसवराजू एस, यशवंत कुमार और जनक राम पाठक को पदोन्नति दिए जाने के प्रस्ताव पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।

आईएएस पाठक पदोन्नति अटकी

वही एक IAS जनकराम पाठक की पदोन्नति का मामला अटक गया है।  पाठक को पदोन्नति देने के प्रस्ताव को नियमों का हवाला देते हुए खारिज कर दिया गया।आईएएस अधिकारी जनकराम पाठक का सनिष्ठा प्रमाण पत्र ना होने की वजह से उनके प्रमोशन पर विचार नहीं किया गया। इसका कारण जनक राम के खिलाफ जांजगीर कलेक्टर रहते दुष्कर्म का केस दर्ज होना है। फिलहाल केस अभी पूरी तरह से ख़त्म नहीं हुआ है, ऐसे में पाठक को पदोन्नति से बाहर रखा गया है।

सीएम को भेजी जाएगी फाइल

डीओपीटी ने भी साफ निर्देश है कि रेप, पास्को, गबन जैसे अपराधिक प्रकरण होने पर सनिष्ठा प्रमाण पत्र नहीं दिया जाएगा और उसके बिना प्रमोशन नहीं होता है।वही शेष सभी 6 आईएएस अधिकारियों को सचिव पद पर पदोन्नति के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है। अब डीपीसी द्वारा पारित प्रस्ताव की फाइल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास भेजी जाएगी और यहां से हस्ताक्षर होने के बाद सभी को सचिव पद पर पदोन्नति दे दी जाएगी।

इन 6 अफसरों को मिलेगा तोहफा

बता दे कि सेक्रेटरी प्रमोट होने वाले 6 आईएएस अधिकारियों में से केसी देव सेनापति डेपुटेशन पर हैं। सेनापति का सेंट्रल डेपुटेशन है मगर पोस्टिंग डायरेक्टर जनगणना के तौर पर रायपुर में ही है। शम्मी आबिदी डायरेक्टर ट्राईबल, हिमशिखर गुप्ता स्पेशल सिकरेट्री स्वतंत्र प्रभार सहकारिता और वाणिज्यिक कर, मोहम्मद कैसर हक मनरेगा आयुक्त और यशवंत कुमार रायपुर डिवीजनल कमिश्नर हैं।बसव राजू होम स्टेट डेपुटेशन पर कर्नाटक में थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews