IAS Transfer 2026: प्रशासनिक फेरबदल, 3 आईएएस अफसरों को सौंपी नई जिम्मेदारी, आदेश जारी

Chhattisgarh IAS Transfer: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस आकाश छिकारा को बस्तर का नया कलेक्टर बनाया है। आईएएस अवनीश शरण और आईएएस किरण कौशल को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
IAS Transfer 2026

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 3 आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है।  21 जनवरी 2026 को सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसमें 1 आईएएस का तबादला किया गया है जबकि 2 को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इन अधिकारियों में आईएएस आकाश छिकारा, आईएएस अवनीश कुमार शरण और आईएएस किरण कौशल का नाम शामिल है।

IAS किरण कौशल को पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार

सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 2009 बैच की आईएएस अधिकारी किरण कौशल को आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आयुक्त, समग्र शिक्षा का पद आईएएस (वेतन) नियम 2016 के तहत प्रतिष्ठा और जिम्मेदारी में समकक्ष संवर्गीय पद माना जाएगा।

IAS आकाश छिकारा बस्तर के नए कलेक्टर

2017 बैच के आईएएस आकाश छिकारा को प्रशासन ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए बस्तर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वह वर्तमान में संयुक्त सचिव, आवास और पर्यावरण विभाग के पद पर पदस्थ थे और उनके पास मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण व अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार भी था।

अवनीश कुमार को रायपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ का जिम्मा

2009 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार शरण जो वर्तमान में आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश तथा आयुक्त, गृह निर्माण मंडल के अतिरिक्त प्रभार पर हैं, को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Chhattisgarh IAS Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews