
CG IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में आज शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की विष्णुसाय सरकार ने 41 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है।इसमें प्रदेश के कई कलेक्टर्स, कई सेक्रेटरी, आयुक्तों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।
आदेश के तहत, जांजगीर-चांपा, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, गरियाबंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली के कलेक्टर बदले गए हैं। जनक प्रसाद पाठक, आयुक्त, उच्च शिक्षा को विशेष सचिव, वन विभाग और अवनीश कुमार शरण, कलेक्टर, जिला-बिलासपुर को आयुक्त, नगर तथा ग्राम निवेश के पद पर पदस्थ करते हुए आयुक्त, गृह निर्माण मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Chhattisgarh IAS Transfer list
- इफ्फत आरा बनी अपर संभागीय आयुक्त, दुर्ग
- मुख्य निर्वाचन आयुक्त सर्वेश्वर भूरे बने राजनांदगांव कलेक्टर
- बिलासपुर कलेक्टर होंगे संजय अग्रवाल
- मयंक चतुर्वेदी को बनाया गया रायगढ़ DM
- आकाश छिकारा को आरडीए का जिम्मा
- बिलासपुर संभाग आयुक्त होंगे सुनील जैन
- जनक प्रसाद पाठक, आयुक्त, उच्च शिक्षा को विशेष सचिव, वन विभाग ।
- अवनीश कुमार शरण आयुक्त, नगर तथा ग्राम निवेश के पद पर पदस्थ करते हुए आयुक्त, गृह निर्माण मंडल का अतिरिक्त प्रभार ।
- कुणाल दूदावत को दंतेवाड़ा का कलेक्टर ।
- संजय कन्नौजे सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर।
- नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव जिले का कलेक्टर ।
- कुंदन कुमार को मुंगेली जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
Transfer Order

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

