IAS Transfer : प्रशासनिक सर्जरी, आईएएस समेत कई अफसर इधर से इधर, आदेश जारी, जानें किसको कहां भेजा

IAS transfer

Chhattisgarh IAS Officer Transfer 2023 :  छत्तीसगढ़ में नई विष्णुदेव साय सरकार बनने के बाद पहली प्रशासनिक सर्जरी की गई है। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। इधर, कांग्रेस की भूपेश सरकार में करीबी रहे अफसरों को मुख्यमंत्री सचिवालय से हटा दिया है। चर्चा है कि अब मंत्रालय से लेकर प्रदेश के बड़े तमाम विभागीय अमले के अधिकारियों को इधर से उधर किया जाएगा।इस दौरान कई जिले के कलेक्टर-एसपी भी हटाए जा सकते हैं।

जानिए किन अफसरो को सौंंपी क्या जिम्मेदारी?

  • भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के अफसर पी. दयानंद को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें चिकित्सा शिक्षा सेवा विभाग का अतिरिक्त सचिव की भी जिम्मेदारी दी गई है।
  • आईएएस सुब्रत साहू अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री के पद से मुक्त कर दिया गया है।
  • मुख्यमंत्री के अन्य सचिवों में आइएएस परदेशी सिद्धार्थ कोमल, आइएएस अंकित आनंद, आइएएस डा. एस. भारतीदासन और आइएएस डीडी सिंह को भी मुख्यमंत्री सचिवालय से हटा दिया गया है। हालांकि इन अधिकारियों के बाकी अन्य विभागों की जिम्मेदारी से अभी कार्यमुक्त नहीं किया गया है।
  • राज्य प्रशासनिक सेवा के डा. सुभाष सिंह राज सहित तीन को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के रूप में पदस्थ किया गया है।
  • भूपेश सरकार में काम कर रहे राज्य प्रशासनिक सेवा के पांच ओएसडी को भी हटा दिया गया है। इनमें अरुण कुमार मरकाम, डा. सूरज कुमार कश्यप, देवेंद्र प्रधान, उमेश पटेल और विशाल कुमार महाराणा शामिल हैं। डा. सुभाष राज के पदभार ग्रहण करते ही ये पांचों अधिकारी कार्यमुक्त होंगे।
  • मुख्यमंत्री की निजी स्थापना में अब ओएसडी के रूप में उमेश अग्रवाल और रविकांत मिश्रा तथा निज सचिव के रूप में दीपक अंधारे अपनी सेवाएं देंगे।

बीएमओ और खाद्य अधिकारी के भी तबादले

राज्य शासन ने सीएम साय के गृह जिले में भी फेरबदल किया है। जशपुर में बीएमओ और खाद्य अधिकारी के तबादले का आदेश जारी किया गया है। कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) जिला जशपुर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कांसाबेल में पदस्थ बीएमओ संध्या रानी टोप्पो की जगह अब सर्जरी विशेषज्ञ डॉक्टर सिलबेस्टर तिर्की बीएमओ का प्रभार संभालेंगे। वहीं फरसाबहार के फूड इंस्पेक्टर अलाउद्दीन खान की जगह हेमप्रकाश भारद्वाज फूड इंस्पेक्टर होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews