छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कैंसिल की गई ये ट्रेनें, देखें यहां

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ट्रैक पर सुधार कार्य किया जाने वाला है। इसके चलते कुछ ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। चलिए जान लेते हैं कि कौन सी ट्रेन नहीं चलेगी।
Indian Railways

अगर आप छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो आपको अपनी प्लानिंग के बारे में थोड़ा अपडेट रहने की जरूरत है। दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया है। अगर आप इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले हैं तो आपको अपनी प्लानिंग फिर से करनी पड़ सकती है।

दरअसल, रेलवे द्वारा बिलासपुर जिले के गोंदिया स्टेशन के आसपास रेलवे ट्रैक के सुधार का काम किया जाने वाला है। 5 अप्रैल से शुरू होने वाला ये काम 24 अप्रैल तक चलने वाला है। यही वजह है कि कुछ ट्रेनिंग रद्द कर दी गई है वहीं कुछ का रूट प्रभावित होने वाला है। ऐसे में यात्रा करने से पहले अगर आप ट्रेन का स्टेटस देख लेंगे तो बेहतर होगा।

क्यों कैंसिल की गई ट्रेनें

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गोंदिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर वॉशेबल एप्रेन की जगह बैलिस्टिक ट्रैक बनाया जाने वाला है। इससे ट्रेन की गति सुधार सकेगी और यात्रा भी पहले से ज्यादा सुरक्षित होगी। इस तकनीकी सुधार की वजह से कुछ ट्रेनों का स्थाई रूप से रद्द कर दिया गया है। सुधार इसलिए भी जरूरी है ताकि आने वाले समय में ट्रेनों का परिचालन सुरक्षित तरीके से किया जा सके। 20 दिन तक प्रभावित रहने वाले रूट की वजह से यात्रियों को अपनी योजना बदलना कर सकती है।

किन्हें होगी परेशानी

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा पैसेंजर ट्रेन भी कैंसिल की गई है जिससे स्थानीय लोगों और छोटे व्यापारियों को रोजमर्रा के सफर में परेशान हो सकती है।

ये ट्रेन हुई कैंसिल

  • ट्रेन नंबर 18030 शालीमार लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस कैंसिल कर दी गई है। इसी तरह से ट्रेन नंबर 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनल शालीमार एक्सप्रेस को भी रद्द किया गया है।
  • ट्रेन नंबर 12409/12410 गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है।
  • ट्रेन नंबर 18237 कोरबा अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 18238 अमृतसर बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 12807/12808 विशाखापट्टनम हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है।
  • ट्रेन नंबर 12101/12102 लोकमान्य तिलक टर्मिनल शालीमार एक्सप्रेस भी कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट में शामिल है।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews