अब ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से होंगी छत्तीसगढ़ के महासमुंद में आंगनबाड़ी के रिक्त पदों नियुक्तियां, विभाग का आदेश

महिला एवं बाल विकास विभाग ने महासमुंद जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती के लिए ई-भर्ती पोर्टल व्यवस्था लागू की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी टिक्वेंद्र जटवार के अनुसार यह कदम भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और त्वरित बनाने के लिए उठाया गया है।
Anganwadi Bharti 2026

महासमुंद जिले में आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने नए दिशा-निर्देश जारी करते हुए रिक्त पदों पर नियुक्तियों के लिए ई-भर्ती पोर्टल को अनिवार्य कर दिया है। अब परियोजना कार्यालय सभी रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन विज्ञापन जारी करेगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास टिक्वेंद्र जटवार ने स्पष्ट किया कि विभाग का यह निर्णय भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी, त्रुटिहीन एवं त्वरित बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। इस नई व्यवस्था से भर्ती में होने वाली देरी और अनियमितताओं पर अंकुश लगेगा।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

आंगनबाड़ी भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ पर जाना होगा। वेबसाइट पर Candidate Login विकल्प का चयन कर अभ्यर्थी को अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं कैप्चा दर्ज करना होगा।

मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के सत्यापन के बाद लॉगिन किया जा सकेगा। लॉगिन करने के पश्चात डैशबोर्ड पर पद के लिए आवेदन करें बटन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना होगा।

आवेदन में भरी जाने वाली जानकारी

अभ्यर्थियों को जिला, क्षेत्र (शहरी या ग्रामीण), ब्लॉक, ग्राम पंचायत एवं पद का चयन करना आवश्यक है। इसके बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव सहित अन्य आवश्यक विवरण भरने होंगे।

निर्धारित प्रारूप में जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा। सभी जानकारियां सही प्रकार से भरने के उपरांत आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा। आवेदन सबमिशन के बाद अभ्यर्थी को एक पुष्टि संदेश प्राप्त होगा।

दावा-आपत्ति दर्ज करने की सुविधा

यदि आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति हो, जैसे पात्रता या अंक गणना से जुड़ी समस्या, तो अभ्यर्थी दावा-आपत्ति पेज के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। यह सुविधा पारदर्शिता बढ़ाने और अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने में सहायक होगी।

नई ई-भर्ती प्रणाली से महासमुंद जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की रिक्तियां जल्द भरी जा सकेंगी। विभाग को उम्मीद है कि डिजिटल प्रक्रिया से समय की बचत होगी और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews