छत्तीसगढ़ के जशपुर में बड़ा विमान हादसा, पहाड़ से टकराया चार्टर्ड प्लेन, आसमान में उठा धुएं का गुबार, जांच में जुटा प्रशासन

छत्तीसगढ़ के जशपुर में सोमवार दोपहर को एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें पहुंच चुकी हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। इलाके की तलाशी के लिए ड्रोन समेत हर इक्विपमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है।
Chhattisgarh News Today

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नारायणपुर-चारभाटी इलाके में आरा पहाड़ से टकराकर एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान सवार पायलट और को-पायलट की मौत का भी दावा किया जा रहा है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विमान हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद पहाड़ी इलाके से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देखा गया है।

बता दें कि इस हादसे के बार में स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आसमान में उड़ते समय विमान का संतुलन बिगड़ा और फिर वह नीचे की ओर आने लगा। जैसे ही विमान नीचे आया वह पेड़ों से टकराकर पहाड़ से टकरा गया। जिसके बाद आसमान में धुंआ उठने लगा। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस विमान में कुल कितने लोग सवार थे।

जांच में जुटा प्रशास

प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। जशपुर जिला प्रशासन का कहना है कि इस विमान हादसे में हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी। पहाड़ी इलाका होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है। इलाके की तलाशी के लिए ड्रोन समेत हर इक्विपमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews