इन पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात, आरक्षक पदों पर पदोन्नति!, वेतन में भी बढ़ोतरी

cg police सहायक आरक्षक

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) ने सहायक आरक्षकों नए साल 2022 का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ पुलिस (CG Police) में कार्यरत सहायक आरक्षकों को आरक्षक के समकक्ष पद पर पदोन्नति और वेतन भत्ते देने का ऐलान किया है। इसके लिए उन्होंने पीएचक्यू को निर्देश दिए है कि जल्द प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन (State Government) को प्रेषित करें। इससे सहायक आरक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी होगी और वे अन्य भत्तों एवं सुविधाओं के भी पात्र होंगे।

यह भी पढ़े.. शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, कलेक्टरों को मिले ये निर्देश, सभी जिलों को होगा लाभ

दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत सहायक आरक्षकों को नववर्ष की सौगात देते हुए आरक्षक के समकक्ष पद पर पदोन्नति एवं वेतन भत्ते प्रदाय किये जाने के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को प्रेषित करने के लिए पुलिस मुख्यालय (PHQ) को निर्देशित किया गया है । इससे सहायक आरक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी होगी और वे अन्य भत्तों एवं सुविधाओं के भी पात्र होंगे।

यह भी पढ़े.. चुनाव से पहले BJP में बड़ा फेरबदल, इन्हें मिली नए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री बघेल की इस घोषणा से सहायक आरक्षकों में हर्ष का माहौल है।वही मुख्यमंत्री बघेल के निर्देशों का तत्काल पालन करने के लिए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा पुलिस मुख्यालय को निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश के पालन में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा द्वारा विस्तृत प्रस्ताव शासन की और प्रेषित किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews